/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Bhopal-News-2-7.jpg)
भोपाल। Tablighi Ijtima 2023: राजधानी भोपाल में शुक्रवार से शुरू हुए 74वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज दूसरा दिन है।
11 दिसंबर तक चलने वाले इस इज्तिमा में देशभर की जमातें शामिल हुई हैं। बता दें आलमी तब्लीगी इज्तिमा में में देश-विदेश से जमातें आती हैं।
भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमे के दूसरे दिन शनिवार को मौलाना इलियास ने तकरीर में ईमान और यकीन पर जोर दिया।
मौलाना इलियास ने कही ये बात
इज्तिमा में मौलाना इलियास ने फजर की नमाज के बाद तकरीर में कहा, 'आज लोगों का यकीन कमजोर हो गया है। लोग सोचते हैं कि मेरी दुकान में चोरी नहीं होगी, क्योंकि मैं ताला डालकर आया हूं, मेरे घर में आग नहीं लग सकती, क्योंकि मेरे पास सभी तरह के इंतजाम हैं।'
मौलाना ने आगे कहा, 'जब भी हमारे सामने बुरा वक्त आता है तो हम पहले दुनिया भर की सारी कोशिशें करते हैं, फिर आखिर में जब कुछ हाथ नहीं लगता, तब दुआ पर यकीन करने लगते हैं।
हमें पहले ही मस्जिद की ओर जाना चाहिए, क्योंकि पैगंबर ऐसा कहते थे। कलमा ही कामयाबी का रास्ता है।'
संबंधित खबर:
Ijtima Bhopal Routes Divert: भोपाल में मजहबी इज्तिमा आज से, परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये रूट
इन देशों से लोग हुए शामिल
74वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा में किर्गिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, इथोपिया, बर्मा (म्यांमार), श्रीलंका, सउदी अरब, कंबोडिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका ,सीर्रा, लोन, फ्रांस जॉर्जिया, तुर्की,आयरलैंड, जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, ट्यूनिशिया, इजिप्ट जैसे देश के लोग शामिल हुए हैं।
ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 10 हजार वॉलिटियर्स
तब्लीगी इज्तिमा के लिए 250 एकड़ में ठहरने के लिए पंडाल तैयार किया गया है, जहां करीब लगभग 10 लाख लोगों से अधिक लोगों के आने का अनुमान है।
इसी के साथ लोगों को यहां आने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए 10 हजार वॉलिटियर्स को ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए तैयार किया गया है,जो ट्रैफिक व्यावस्था को संभाल रहें हैं।
साथ ही 6000 लोग सफाई की व्यवस्था में लगे हुएं हैं
14 ब्लाक में बांटा इज्तिमागाह
इज्तिमागाह को 14 ब्लाक में बांटा गया है। जहां लोगों को रूकने की पूरी व्यावस्था की जा रही है। इन इलाकों में आरिफ नगर मस्जिद, पीजीबीटी, मस्जिद मुल्तानी, करोंद, नन्नी बी, याकूब खां, कच्ची मस्जिद, मस्जिद अहमद नगर, ऐशबाग, आम वाली मस्जिद, अफजल कालोनी, नूर महल, बाग उमरावदूल्हा, स्टेशन, बुधवारा, तलैया, जुमेराती, हुजूर, तेहसील बैरसिया, इब्राहिमपुरा, छावनी, भेल बरखेडी, जहांगीराबाद में जमातों के रूकने के लिए व्यावस्थाएं की जा रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें