Advertisment

Aviation News : भोपाल से शुरू हो सकती हैं अंतर राष्ट्रीय उड़ानें, तैयारियां शुरू

Aviation News : भोपाल से शुरू हो सकती हैं अंतर राष्ट्रीय उड़ानें, तैयारियां शुरू aviation-news-international-flights-may-start-from-bhopal-preparations-begin

author-image
Preeti Dwivedi
Aviation News : भोपाल से शुरू हो सकती हैं अंतर राष्ट्रीय उड़ानें, तैयारियां शुरू

भोपाल। हवाई सफर करने  Aviation News वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां अगर आप भी इंडिया से बाहर आने—जाने का सफर करते हैं तो आपको लिए ये खबर काम की है। भोपाल से जल्द ही अंतर राष्ट्रीय उड़ाने शुरू हो सकती हैं। जिसके लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। कस्टम चैक पोस्ट के लिए प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण किया।

Advertisment

राजधानी भोपाल से अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानें शुरू होने से पहले इमिग्रेशन काउंटर खोले जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना संकट के चलते इसे लेकर काम शुरू नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा नोटिफाइड कस्टम चेक पोस्ट खोलने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है। जिसके बाद अब फिर से यह काम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कस्टम टीम ने किया निरीक्षण
राजा भोज एयरपोर्ट के प्रथम तल पर मंगलवार को कस्टम टीम द्वारा अंतरराष्‍ट्रीय उड़ान सेवाओं के लिए अवलोकन किया गया। आपको बता दें इससे पहले सन्ए 2011 में ही एयरपोर्ट अथारिटी नए एकीकृत टर्मिनल भवन के साथ ही इंटरनेशनल विंग का निर्माण भी कर लिया था। जिसमें पहले से ही सुरक्षा जांच एवं ड्यूटी फ्री शॉप, स्मोकिंग जोन एवं शापिंग एरिया विकसित करने की जगह भी रखी गई है। डायरेक्टर द्वारा दी गई इसकी जानकारी पर कस्टम टीम ने संतोष भी जताया है। इतना ही नहीं टीम ने संभावित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के क्षेत्र विकसित करने पर विचार करने संबंधी बात कही है। कस्टम टीम द्वारा निरीक्षण के बाद चेक पोस्ट बनाने पर सहमति जता दी गई है।

संभवत: पहली उड़ान होगी दुबई की
लंबे समय से भोपाल से दुबई और सिंगापुर की उड़ानों की मांग हो रही थी। जिसके बाद ऐसी आशा जताई जा रही है कि पहली अंतर राष्ट्रीय उड़ान की शुरुआत दुबई उड़ान से हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इस उड़ान को हफ्ते में 2 या 3 वाया भोपाल चलाया जा सकता है। आपको बता दें कि एयर इंडिया की दुबई उड़ान बंगलुरु से इंदौर होते हुए दुबई जाती है।
पहले चरण में कस्टम चेक पोस्ट की सहमति बनने के बाद दूसरे चरण में इमिग्रेशन काउंटर खोले जाएंगे।

Advertisment

Raja Bhoj Airport Pradesh Breaking Hindi plane crash in bhopal news plane crash in bhopal latest news MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh news madhya pradesh aviation news madhya pradesh international flights from bhopal International flight service Immigration counter Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news civil aviation authority bhopal to mumbai flight bhopal samachar bhopal police news' bhopal police bhopal night flight news today bhopal night flight news BHOPAL NEWS today bhopal news mp Bhopal news live bhopal news in hindi bhopal news bhopal madhya pradesh news bhopal latest news bhopal flight news bhopal flight Bhopal DIG Bhopal Aviation News Bhopal airport bhopal (indian city) bhopal bansal news today bansal mp news today bansal mp news Aviation News aviation latest news aviation
Advertisment
चैनल से जुड़ें