Advertisment

Auto Expo 2025: 50 देशों की भागीदारी से बढ़ेगी ग्लोबल कनेक्टिविटी, जानें कैसे मिलेगी एंट्री और टिकट

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 के रूप में नया रूप ले चुका है, जो इस साल 17 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाला है।

author-image
Shashank Kumar
Auto Expo 2025

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) के रूप में नया रूप ले चुका है, जो इस साल 17 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाला है।

Advertisment

इस बार का इवेंट सिर्फ नई और भविष्य की कारों के प्रदर्शन से कहीं अधिक है। यह इवेंट कई रिकॉर्ड तोड़ेगा और भारत को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ग्लोबल सप्लाई चेन में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

50 देशों से भागीदारी, ग्लोबल कनेक्टिविटी

इस इवेंट (Auto Expo 2025) में 50 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। यहां ऑटोमोबाइल कंपनियां, ऑटो कंपोनेंट्स, ईवी बैटरी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टायर्स, अर्बन मोबिलिटी, न्यू मोबिलिटी सिस्टम्स, और ऑटोमोटिव स्टील जैसे विभिन्न क्षेत्र भाग लेंगे।

भारत से ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए इस इवेंट में 15 मंत्रालयों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही, 5000 से अधिक ग्लोबल बायर्स के इस एक्सपो में आने की संभावना है।

Advertisment

Make in India को बढ़ावा देने की पहल

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्देश्य सरकार की 'Make in India' पहल को प्रोत्साहित करना है। इसके तहत, इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य दुनिया को भारत की ऑटो इंडस्ट्री की ताकत दिखाना है, ताकि भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में अहम स्थान मिल सके।

इस इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग (OEMs), कमर्शियल व्हीकल्स, ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट्स को एक मंच पर लाया गया है।

तीन स्थानों पर आयोजित होगा एक्सपो

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो इस साल तीन प्रमुख स्थानों पर आयोजित होगा। इसमें भारत मंडपम (प्रगति मैदान), यशोभूमि (द्वारका, दिल्ली), और इंडिया एक्सपो मार्ट (ग्रेटर नोएडा) के एग्जीबिशन सेंटर शामिल हैं।

Advertisment

इन तीन स्थानों पर कुल मिलाकर 2 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा की प्रदर्शनी लगेगी। इस एक्सपो में 5 लाख से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट बना देगा।

कैसे मिलेगी एंट्री

Auto Expo 2025 को देखने के लिए अगर आप जाना चाहते हैं तो आप Bharat Mobility 2025 की वेबसाइट पर जाकर Visitor Registration के फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं। जिसके बाद आप ऑटो एक्‍सपो 2025 में बिना परेशानी एंट्री ले सकते हैं।

कितने की होगी टिकट

भारत मोबिलिटी 2025 के तहत ही ऑटो एक्‍सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में कोई भी व्‍यक्ति इसे देखने के लिए जा सकता है। इसकी टिकट (Auto Expo 2025 tickets) के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह से फ्री रहेगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: ‘मुझसे गलतियां होती हैं, मनुष्य हूं, देवता नहीं’: अपने पहले पॉडकास्ट में Nikhil Kamath से बोले PM Modi, शेयर किया ट्रेलर

ईवी पर रहेगा विशेष ध्यान

इस बार के एक्सपो (Auto Expo 2025) में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) पर खास ध्यान दिया जाएगा। ईवी बैटरियों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और नई ईवी तकनीकों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। यह इवेंट भारत के लिए एक अवसर है, जिससे वह ऑटोमोटिव सेक्टर में अपनी वैश्विक भूमिका को और मजबूत कर सके।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, न केवल भारत की ऑटो इंडस्ट्री का प्रदर्शन होगा, बल्कि यह देश की आर्थिक और तकनीकी शक्ति को भी दर्शाएगा।

ये भी पढ़ें: UP में ‘मां की रसोई’: CM योगी ने प्रयागराज में किया‌ उद्घाटन, गरीबों को मात्र 9 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

Make in India Global Connectivity Auto Expo 2025 Bharat Mobility Global Expo 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें