Advertisment

Ashes 2023: इंग्लैंड के आगे ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा भारी, 283 रन पर समेटा

ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में एक विकेट पर 61 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

author-image
Bansal News
Ashes 2023: इंग्लैंड के आगे ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा भारी, 283 रन पर समेटा

लंदन। Ashes 2023:  तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के चार विकेट से इंग्लैंड को 283 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में एक विकेट पर 61 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

Advertisment

डेविड वॉर्नर का गंवाया कैच

ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का गंवाया जो क्रिस वोक्स की गेंद पर जैक क्राउली को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्नस लाबुशेन दो रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 222 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।

धारदार गेंदबाजी के साथ उतरे

इससे पहले स्टार्क (82 रन पर चार विकेट), टॉड मर्फी (22 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (54 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 54.4 ओवर में 283 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड ने मौजूदा श्रृंखला में वांछित नतीजे नहीं मिलने के बावजूद एक बार फिर आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति अपनाई। हैरी ब्रूक (85) को छोड़कर हालांकि मेजबान टीम का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। उन्होंने 91 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के मारे।

इन बल्लेबाजों ने दिखाया कमाल

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (41), मोईन अली (34), वोक्स (36) और मार्क वुड (28) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। वोक्स और वुड ने हालांकि उस समय आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की जब टीम 212 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 2-1 की बढ़त के साथ पहले ही एशेज अपने पास बरकरार रखना सुनिश्चित कर चुका है।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों के बदले प्रभार, यहां देखे पूरी लिस्ट

Aaj ka Panchang: कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन, इतने बजे से लग रहे हैं मूल, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj ka Rashifal: मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के साथ होंगी ये घटनाएं, जानिए अपना आज का राशिफल

Advertisment

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर क्या गिफ्ट दें, अभी से कर लें तैयारी, ये हैं 10 शानदार गिफ्ट आईडियाज

Supreme Court: ED निदेशक का कार्यकाल विस्तार को मिली मंजूरी, इस दिन तक पद पर बने रहेंगे

"Ashes Series, England vs Australia, England Cricket Team, Australia Cricket Team, England vs Australia 5th Test, Cricket News In Hindi, Cricket News,एशेज सीरीज, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया,

Advertisment

एशेज सीरीज England vs Australia 5th Test England vs Australia england cricket team Cricket News in Hindi cricket news Australia Cricket Team ashes series
Advertisment
चैनल से जुड़ें