अभी से कर लें प्लानिंग, अगले आठ महीने में Vivah के केवल 8 Shubh Muhurat

अगर आप भी आने वाले महीनों में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें अगले अगले आठ महीने में Vivah के केवल 8 Shubh Muhurat आएंगे.

अभी से कर लें प्लानिंग, अगले आठ महीने में Vivah के केवल 8 Shubh Muhurat

Vivah Muhurat 2024: अगर आप भी आने वाले दिनों में शादी करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपको जरुर पढ़ लेनी चाहिए। हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार आने वाले आठ महीनो में विवाह के वैसे तो कई मुहूर्त हैं, लेकिन शादी के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए माने जाने वाले शुद्ध मुहूर्त (Vivah Shudhh Muhurat) केवल आठ ही आएंगे।

14 मार्च से मीन राशि में सूर्य के गोचर (Surya Gochar) करने और खरमास लगने के कारण विवाह कार्यों पर रोक लग गई है। इसके बाद एक महीने विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat 2024) नहीं है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आठ महीनों में विवाह के आठ ​मुहूर्त (Shubh Vivah Muhurat 2024) आएंगे।

Vivah-Muhurat

   विवाह मुहूर्त 2024

अप्रैल में विवाह मुहूर्त : 9, 11, 12, 15

जुलाई में विवाह मुहूर्त: 9, 11, 12, 15

   चातुर्मास में नहीं होंगे विवाह

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अप्रैल के बाद चातुर्मास लग जाने के कारण विवाह मुहूर्त नहीं है। सावन और भादौं के महीने में विवाह नहीं होंगे। इसके बाद देव उठनी एकादशी पर एक बार फिर शादियां शुरु होंगी।

   देवउठनी एकादशी पर शुरु होंगे विवाह

जुलाई में शादी के केवल 4 विवाह मुहूर्त आएंगे। इसके बाद देवउठनी एकादशी पर शादियां एक बार फिर शुरु हो जाएंगी। इस साल देव उठनी एकादशी 17 नवंबर को आएगी।

   क्या होता है देव शयन (Kya Hota Hais Dev Shayan)

देव शयन का अर्थ है भगवान विष्णु के सोने का समय। इस समय को चौमासा भी कहते हैं। कहा जाता है कि भगवान इन 4 महीनों में पाताल लोक में बलि के द्वार पर विश्राम करते हैं।

यह समय अषाढ शुक्ल पक्ष की एकादशी से प्रारंभ होकर कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तक का है। भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को क्षीरसागर लौटते हैं।

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी भी कहते हैं। इस समय के अंतराल में विवाह आदि शुभ कार्यों के मुहूर्त पूरी तरह से बंद रहते हैं।

vivah muhurat ekadashi

   अस्त गुरु-शुक्र के चलते नहीं होंगी शादियां

हिन्दू कैलेंडर के अनुसर 29 अप्रैल को शुक्र अस्त (Shukra Ast) हो जाएंगे। इसके आठ दिन बाद 6 मई को गुरु भी अस्त हो जाएंगे।

हिन्दू ज्यो​तिषीय गणना में विवाह के लिए शुक और गुरु का उदित होना बेहद जरुरी माना जाता है। इसलिए इन दोनों महीनों में विवाह कार्य नहीं होंगे।

guru asta vivah muhurat

   आठ महीनों में केवल आठ मुहूर्त

13 मार्च से विवाह बंद हो गए हैं। इसके बाद पूरे मार्च शादियां नहीं है। इसके बाद अप्रैल में चार मुहूर्त हैं। इसके बाद मई, जून में एक भी मुहूर्त नहीं हैं जुलाई में चार मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में एक भी शादी नहीं है।

इसके बाद सीधे देव उठनी एकादशी के बाद से शादियां शुरु होंगी। यानी मार्च से लेकर नवंबर तक के आठ महीनों में शादी के लिए (Shubh Vivah Muhurat 2024) अप्रैल और जुलाई में आठ मुहूर्त मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: 

17 से 25 मार्च तक है Holashtak 2024, भूलकर भी न करें ये काम, प्रतिकूल होंगे परिणाम

Surya Gochar 2024: सूर्य का मीन में गोचर आज, तुला, मेष सहित इन चार जातकों को रहना होगा सतर्क

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article