Advertisment

AUS vs BAN: मार्श ने मचाया धमाल, आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया, जानें पूरी खबर

AUS vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 के आस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया जिसके हीरो मिचेल मार्श रहे।

author-image
Bansal News
AUS vs BAN: मार्श ने मचाया धमाल, आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया, जानें पूरी खबर

AUS vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 के आस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया जिसके हीरो मिचेल मार्श रहे।

Advertisment

मार्श ने खेली ताबड़तोड़ पारी

स्टार आल राउंडर मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन की धुआंधार पारी के दौरान 17 चौके और 9 छक्के जड़े जिससे आस्ट्रेलिया ने शनिवार को वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अच्छा अभ्यास किया।

आस्ट्रेलिया ने मार्श के तीसरे वनडे शतक तथा डेविड वार्नर (53 रन) और स्टीव स्मिथ (नाबाद 63 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 307 रन का लक्ष्य 32 गेंद रहते हासिल कर लिया।

सेमीफाइनल में SA से भिड़ेगी AUS

अब 5 बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया का सामना कोलकाता में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Advertisment

बांग्लादेश ने अपना अभियान एक और हार से समाप्त किया और अब टीम उम्मीद करेगी कि भारत रविवार को नीदरलैंड को हरा दे ताकि वह पाकिस्तान में होने वाली 2025 चैम्पियंस ट्राफी के लिए क्वालीफाई करने के लिऐ अपने 8वें स्थान पर कायम रहे।

मार्श का दूसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर

मार्श अपने दादा के देहांत के बाद स्वदेश लौट गये थे। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए वार्नर के साथ 116 गेंद में 120 रन और फिर तीसरे विकेट के लिए स्मिथ के साथ 136 गेंद में 175 रन की नाबाद साझेदारी बनायी।

मार्श की पारी इस वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल के नाबाद 201 रन के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले तौहिद हृदय (74 रन) के अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 306 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Beauty Tips: स्मूथ और शाइनी बालों के लिए ट्राई करें अलसी के हेयरमास्क

SDM Jyoti Maurya Case: SDM ज्योति मौर्या केस में नया अपडेट, होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को किया गया सस्पेंड

Diwali Beauty Tips: दिवाली पर गुलाब की तरह खिल उठेगा चेहरा, आजमाएं ये 5 आसान मेकअप टिप्स

Chhattisgarh Election 2023: सरगुजा संभाग में इस बार कांग्रेस के सामने आंतरिक कलह और सत्ता विरोधी लहर अहम चुनौती

Advertisment

Kaam Ki Baat: इस फेस्टिव सीजन अपनाएं ये 5 शानदार तरीके, आपके स्टार्टअप की सेल हो जाएगी ऊपर

world cup 2023, icc world cup 2023, 2023 world cup 2023, aus vs ban, ban vs aus, australia vs bangladesh, bangladesh vs australia, mitchell marsh, steve smith, david warner, ind vs ned, towhid hridoy

world cup 2023 Towhid Hridoy Steve Smith Mitchell Marsh IND vs NED icc world cup 2023 David warner bangladesh vs australia ban vs aus australia vs bangladesh aus vs ban 2023 world cup 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें