Advertisment

August Grah Gochar 2023: अगले महीने अपने घर में पहुंचेगे सूर्य, उनके साथ होगा इस ग्रह का मिलन

August Grah Gochar 2023: जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार कि अगस्त में कौन-कौन से ग्रह अपनी चाल बदलेंगे।

author-image
Preeti Dwivedi
August Grah Gochar 2023: अगले महीने अपने घर में पहुंचेगे सूर्य, उनके साथ होगा इस ग्रह का मिलन

नई दिल्ली। August Grah Gochar 2023: जुलाई माह की समाप्ति होने वाली है। इसी के साथ शुरू होने वाला हैं अगस्त का महीना। इसी के साथ हर महीने की तरह अगस्त में भी ग्रहों की चाल बदलेगी। तो चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार कि अगस्त में कौन-कौन से ग्रह अपनी चाल बदलेंगे।

Advertisment

अगस्त में इन ग्रहों की बदलेगी चाल (August Planetry Changes) 

नवग्रहों में शामिल सभी नौ ग्रह अपने गोचर काल के अनुसार राशि बदलते हैं। इसी क्रम में अगस्त में सबसे पहले सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। सूर्य हर महीने की तरह अगस्त में भी राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में पहुंचेगे। इसी के साथ बुद्धि के देवता बुध भी इसी महीने राशि बदलेंगे। इसी के साथ ये वक्री भी होंगे।

7 अगस्त को शुक्र वक्री (Shukra Vakri 2023) 

फिलहाल वक्री चल रहे हैं शुक्र 7 अगस्त को वक्री हो जाएंगे। इसके बाद ये 3 अगस्त तक इसी स्थिति में रहेंगे। 3 सितंबर को ये एक बार फिर से कर्क राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। इसके करीब 29 दिन बाद यानि 2 अक्टूबर को कर्क राशि छोड़कर सिंह में प्रवेश कर जाएंगे।

17 अगस्त को सूर्य का गोचर (Surya Gochar 2023) 

नवग्रहों में सबसे खास सूर्य ग्रह हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। इसी क्रम में सूर्य अगस्त में एक बार फिर राशि बदलते हैं। 17 अगस्त को सूर्य राशि गोचर करके सिंह में पहुंच जाएंगे। सूर्य का गोचर 16 अगस्त की रात 3:29 को होगा। यानि 17 अगस्त को सूर्य का कर्क से सिंह में गोचर होगा।

Advertisment

21 अगस्त को मंगल का गोचर (Mangal Gochar 2023) 

अगस्त में नागपंचमी (Nag Panchami 2023) पर 21 अगस्त को मंगल का गोचर (Mangal ka Gochar) होने जा रहा है। इस दिन मंगल सिंह से कन्या में प्रवेश करेंगे। मंगल 5 सितंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद 5 सितंबर को मंगल कन्या से तुला में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में मंगल का गोचर (Mangal Ka Gochar 2023) खास माना जाता है। मंगल लाल तत्व प्रधान ग्रह है। इस दौरान प्रकृति में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

18 अगस्त को बुध वक्री (Budh Vakri) 

अभी बुध सिंह राशि में चल रहे हैं। इसके बाद 18 अगस्त को वे सिंह राशि में ही वक्री हो जाएंगे, लेकिन इसके बाद सितंबर में यानि 7 सितंबर को सिं राशि में ही बुध की मार्गी चाल शुरू हो जाएगी। जो 30 सितंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दौरान स्त्रियों का वर्चस्व बढ़ेगा। इसके बाद 19 अक्टूबर तक बुध इसी स्थिति में रहेंगे। तो आपने देखा की अगस्त में कौन कौन से ग्रह गोचर (August Grah Gochar 2023) करेंगे।

सिंदूर लगाने का गुप्त रहस्य क्या है? प्राप्त होती है इस देवी की विशेष कृपा, जानें अनूठी बातें

Advertisment

August 2023 Vrat-Tyohar: नागपंचमी, रक्षाबंधन से लेकर हरियाली तीज तक अगस्त में आएंगे ये बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Vastu Combing After Sunset : सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं की जाती कंघी! बाल खोलकर रखना भी होता है अशुभ

Advertisment

ChatGPT App: अब जल्द Android यूजर्स के लिए फ्री रहेगा ऐप, OpenAI ने की बड़ी घोषणा

August Grah Gochar 2023, August Planetry Change 2023. August me badalne wale grah, mangal ka gochar, surya ka gochar, budh vakri august 2023, shukra vakri august 2023, astrology, grah gochar, jyotish, bansal news, अगस्त में इन ग्रहों की बदलेगी चाल,18 अगस्त को बुध वक्री, 21 अगस्त को मंगल का गोचर, 17 अगस्त को सूर्य का गोचर,7 अगस्त को शुक्र वक्री, अगस्त ग्रह गोचर 2023

August Grah Gochar 2023 August Planetry Change 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें