August 23 daily horoscope 2021, धनु को मिल सकता है धन लाभ

नई दिल्ली। सोमवार का दिन धनु और August 23 daily horoscope 2021 मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ कराने वाला रहेगा। तो वहीं कर्क राशि के जातकों को व्यर्थ की चिंता सता सकती है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार बताया जा रहा है यह राशि फल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ होगा। संतान की उन्नति हो सकती है। आज का दिन आपका हर्ष से बीतेगा।
वृषभ राशि —
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज कैरियर में सुधार होने की संभावना है। जीवनसाथी संग अच्छा तालमेल रहेगा।
मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ भी हो सकता है।
कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को आज व्यर्थ की चिंता सता सकती है। किसी से वाद—विवाद भी हो सकता है। अतः सतर्क रहें।
सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा हो सकता है। कैरियर में सुधार भी होगा।
कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन परिवार में व्यस्तता भरा रहेगा। स्थान परिवर्तन के भी योग दिख रहे हैं।
तुला राशि —
तुला राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ हो सकता है। कैरियर की समस्या भी हल होगी।
वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं बीतेगा। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जा रही है। किसी भी प्रकार के बदलाव से बचें।
धनु राशि —
धनु राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कैरियर में भी सुधार हो सकता है।
मकर राशि —
इस राशि के जातक आज नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी।
कुंभ राशि —
आज आपकी चिंताएं समाप्त होती देख रही हैं। सेहत में सुधार हो सकता है।
मीन राशि —
मीन राशि के जातकों के लिए आज स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान की उन्नति भी हो सकती है।