Advertisment

WPL 2023 Opening Ceremony: 'सब स्कैम है', Womens IPL की आपनिंग सेरेमनी में AP Dhillon के परफॉर्मेंस के बाद फूटा दर्शकों का गुस्सा

WPL 2023 Opening Ceremony: 'सब स्कैम है', Womens IPL की आपनिंग सेरेमनी में AP Dhillon के परफॉर्मेंस के बाद फूटा दर्शकों का गुस्सा WPL 2023 Opening Ceremony: 'All is a scam', audience angry after AP Dhillon's performance in Women's IPL opening ceremony

author-image
Bansal News
WPL 2023 Opening Ceremony: 'सब स्कैम है', Womens IPL की आपनिंग सेरेमनी में AP Dhillon के परफॉर्मेंस के बाद फूटा दर्शकों का  गुस्सा

WPL 2023 Opening Ceremony: अमृतपाल सिंह ढिल्लों यानी AP Dhillon बॉलीवुड की दो प्रमुख अभिनेत्रियों कृति सनोन और कियारा आडवाणी के साथ नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में Womens IPL के उद्घाटन समारोह में परफॉर्मेंस देते नजर आए।

Advertisment

ब्लैक ड्रेस पहने कनाडाई पंजाबी गायक AP Dhillon ने ब्राउन मुंडे, बहाने, तेरे ते और पागल जैसे चार्टबस्टर ट्रैक पर अपने शानदार परफॉर्मेंस के साथ स्टेज पर मानों आग लगा दी। लेकिन लगता है कि ट्विटर पर लोगों को उनका यह फरफॉर्मेंस कुछ रास नहीं आया है।

लोगों ने आरोप लगाया कि पंजाबी गायक AP Dhillon परफॉरमेंस के दौरान अपने गानों पर लिप-सिंक कर रहे थे। वह उन्हें लाइव नहीं गा रहे थे। इसी कारण से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नेटिजेंस एपी ढिल्लों पर जमकर बरसे। एक यूजर ने ट्वीट किया, "एपी ढिल्लों लाइव परफॉर्मेंस ऐसा स्कैम मैन। ठीक से लिप सिंक भी नहीं कर सकता", जबकि दूसरे ने कहा, "#APDhillon लॉस एंजिल्स से #WPL ओपनिंग सेरेमनी में लिप सिंक करने आए थे।"

Advertisment

एक अन्य ट्वीट में यूजर्स ने लिखा, "एपी ढिल्लों लिप-सिंक करने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं! अक्सर माइक को पकड़ना भूल जाते हैं। इनमें से कई सितारे ऐसा क्यों करते हैं", जबकि एक अन्य ट्विटर यूजर ने डब्ल्यूपीएल उद्घाटन समारोह की तुलना आईपीएल 2022 के समापन समारोह से की।

Advertisment

पहले देने खेले गए मुकाबले की बात करें तो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने गुजरात जायंट्स 143 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी। मैच में हरमन का जलवा रहा, जिन्होंने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ फिफ्टी जमाई।

WPL 2023 Womens Premier League AP Dhillon YouTube AP Dhillon WPL performance AP Dhillon WPL 2023 opening ceremony AP Dhillon WPL 2023 AP Dhillon trolled AP Dhillon songs AP Dhillon
Advertisment
चैनल से जुड़ें