Advertisment

UP 5th phase election update: राजा भईया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे गुलशन यादव पर हमला

UP 5th phase election: राजा भईया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे गुलशन यादव पर हमला attack-on-gulshan-yadav-who-is-contesting-against-raja-bhaiya

author-image
Bansal Desk
UP 5th phase election update: राजा भईया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे गुलशन यादव पर हमला

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली कुंडा के पहाड़पुर बनोही में रविवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे समाजवादी पार्टी (सपा) के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उन्हें मामली चोट आयी हैं।

Advertisment

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्रधिकारी) कुंडा अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सपा के प्रत्याशी गुलशन यादव भ्रमण पर निकले थे और जैसे ही वह पहाड़पुर बनोही मतदान केंद्र से आगे निकले, तभी घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुमार ने बताया कि यादव के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचा लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि कुंडा विधानसभा क्षेत्र में 1993 से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लगातार चुनाव जीत रहे रघुराज प्रताप सिंह इस बार अपनी बनाई जनसत्ता पार्टी से चुनाव मैदान में हैं और उनके पुराने सहयोगी गुलशन यादव समाजवादी पार्टी से उन्हें टक्‍कर दे रहे हैं। प्रतापगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत रविवार को सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है।

up polls phase 5 up fifth phase election date up elections2022 update up elections 5th phase UP Elections up election live up election fifth phase up election 5th phase up election 2022 live updates up election 2022 fifth phase voting Up election 2022 UP Election up assembly election 2022 up 5th phase voting up 5th phase election raja bhaiya vs gulshan yadav raja bhaiya video raja bhaiya talab raja bhaiya song raja bhaiya pratapgarh raja bhaiya pond raja bhaiya on akhilesh raja bhaiya news raja bhaiya movie raja bhaiya live raja bhaiya kunda raja bhaiya interview raja bhaiya kunda raja bhaiya jansatta dal candidate raja bhaiya gulshan yadav abuses raja bhaiya gulshan yadav fifth phase of elections in up news election Assembly election akhilesh vs raja bhaiya akhilesh on raja bhaiya 2022 elections
Advertisment
चैनल से जुड़ें