न्यूयॉर्क: Attack on Author Salman Rushdie इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार रात न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला हुआ है जहां पर उनका इलाज जारी है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।
जाने क्या है पूरी घटना
आपको बताते चलें कि, यह घटना बीती रात की है जहां पर लेखक रशदी एक लाइव प्रोग्राम में इंटरव्यू दे रहे थे उसी दौरान किसी अज्ञात ने हमला कर दिया। मौजूद एक डॉक्टर ने फर्स्ट एड दी। इसके बाद एयर लिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, हमले में उनके पेट में चोट आई है। वही पर रुश्दी के एजेंट एंड्रू यील ने कहा- सलमान वेंटीलेटर पर है। वो बिल्कुल बोल नहीं पा रहे हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि खबर अच्छी नहीं है। वो एक आंख खो सकते हैं। लीवर पर भी गंभीर चोट है।
हमलावर का नाम उजागर
आपको बताते चलें कि, 24 साल के हमलावर का नाम हादी मातर है। उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा हमलावर तेजी से मंच पर आया। रुश्दी और इंटरव्यूअर पर चाकू से हमला कर दिया। बता दे कि,33 साल पहले ईरान के धार्मिक नेता ने जारी किया था फतवा सलमान मुस्लिम परम्पराओं पर लिखे उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेस’ को लेकर विवादों में रहे।