Advertisment

Pakistan: पाकिस्तान में नहीं थम रहा अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, हिंदू लड़की के चेहरे पर फेंका तेजाब

Pakistan: पाकिस्तान में नहीं थम रहा अल्पसंख्यकों पर अत्याचार,  अब हिंदू लड़की के चेहरे पर फेंका तेजाब Pakistan: Atrocities on minorities are not stopping in Pakistan, now acid thrown on Hindu girl's face

author-image
Bansal News
Pakistan: पाकिस्तान में नहीं थम रहा अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, हिंदू लड़की के चेहरे पर फेंका तेजाब

Pakistan: पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर सामने आ रही है कि सिंघ प्रांत में एक हिंदु लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंका गया है। जिस वजह से वह गंभीर रूप से झुलस गई है। हिंदू लड़की का नाम सुनीता मुनव्वर बताया जा रहा है।

Advertisment

मुस्लिम युवक करता था परेशान

सुनीता के अनुसार, मुस्लिम युवक कामरान उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह अकसर छेड़छाड़ करता था। कामरान के परिवार से शिकायत की, जिससे गुस्साकर उसने तेजाब फेंक दिया। पीड़िता के मुताबिक, बीते फरवरी को वह नौकरी से घर लौटते वक्त कराची के कैंट बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी कामरान पहुंचा और उस पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

publive-image

दाईं आंख की चली गई दृष्टि

तेजाब के हमले में सुनीता गंभीर रूप से झुलसी गई है। इस घटना में उसकी दाईं आंख की दृष्टि चली गई। उसके चेहरे और दोनों हाथ तेजाब की वजह से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वारदात के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अब तक गिरफ्तारी नहीं

पीड़िता के परिवार की ओर से शिकायत करने के बाद कामरान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मगर, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। वहीं एक अन्य घटना में मीरपुरखास से युवकों ने 16 साल की हिंदू लड़की सपना को अगवा कर लिया है। हिंदू नेता राजिंदर शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान सरकार इनकी सुरक्षा करने में असफल रही है। मुस्लिम युवक अगवा कर जबरन निकाह करते हैं और फिर इस्लाम कुबूल कराते हैं।

Advertisment

लगातार बढ़ रही हैं घटनाएं

पाकिस्तान में हिंदू बेटियों के साथ लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। हिंदू और सिख युवतियों को अगवा कर जबरन उनके साथ निकाह करते हैं। इसके बाद लड़कियों को इस्लाम कुबूल करवाकर उनका धर्म परिवर्तन करते हैं। मना करने पर जान से मार देते है।

Pakistan Acid Attack Kamran Allah Baksh Hindu in Pakistan
Advertisment
चैनल से जुड़ें