Advertisment

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्‍ली की नई सीएम: AAP विधायक दल की बैठक में सर्व सम्‍मति से चुनी गईं नेता, जानें क्‍या बनी वजह

Delhi CM Atishi Marlena: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले सुबह 11:30 बजे उन्होंने

author-image
Aman jain
Delhi CM Atishi Marlena

Delhi CM Atishi Marlena

Delhi CM Atishi Marlena: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले सुबह 11:30 बजे उन्होंने CM हाउस में विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में दिल्‍ली के नए CM का नाम तय किया गया है। आपको बता दें कि केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना के नाम का प्रस्‍ताव रखा है। आतिशी दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री बनाई जाएंगी।

Advertisment

केजरीवाल आज शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा देंगे। आपको बता दें आज विशेष बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंन्‍द्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। आपको बता दें कि LG से मिलने के दौरान ही केजरीवाल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम भी देंगे।

कौन हैं आतिशी?

आतिशी का जन्म दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था। आतिशी ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से पूरी की। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास में ग्रेजुएशन और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की। ​कुछ साल बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री प्राप्‍त की।

आतिशी का रहा है मध्‍य प्रदेश से संबंध

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आतिशी काम कर चुकी हैं। अपने कदम राजनीति में रखने से पहले आतिशी ने आदिवासी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में गैर सरकारी संगठनों के साथ काम किया है।

Advertisment

आतिशी का राजनीतिक सफर

आतिशी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प और प्रभावशाली रहा है। ये आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गईं थीं और 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य रही थीं।

पार्टी के गठन के शुरुआती दिनों में उनकी नीतियों को आकार देने में अहम भूमिका रही। आतिशी ने AAP प्रवक्ता के तौर पर भी काम किया और जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया।

इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में, आतिशी को पूर्वी दिल्ली से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वह बीजेपी के प्रत्याशी गौतम गंभीर से 4.77 लाख मतों से हार गईं। हालांकि, 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने कालकाजी क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की और बीजेपी के प्रत्याशी को 11,000 से अधिक मतों से हराया।

Advertisment

इस जीत के बाद उनकी बढ़ती सियासी स्थिति को देखते हुए उन्हें AAP की गोवा इकाई का प्रभारी बनाया गया और अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सलाहकार की भूमिका दी है।

यह भी पढ़ें- Reliance Power Share: अनिल अंबानी का लगा जैकपॉट, 1 लाख के शेयर पहुंचे 27 लाख, जानें इस ऑर्डर ने कंपनी को बना दिया रॉकेट

delhi cm resigns delhi cm resignation Delhi CM News Delhi CM Atishi Marlena Delhi CM Arvind Kejriwal Delhi CM arvind Kejriwal resigns arvind kejriwal resignation news Arvind Kejriwal news Arvind Kejriwal
Advertisment
चैनल से जुड़ें