Advertisment

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: वो नेता जिसे विधायक से सांसद और बनाया मुख्यमंत्री, जान छिड़कते थे अटल जी

author-image
deepak
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: वो नेता जिसे विधायक से सांसद और बनाया मुख्यमंत्री, जान छिड़कते थे अटल जी

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: देश में भले ही क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा हो, लेकिन आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अटल जी भारत के प्रधानमंत्रियों में से सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे है। वैसे तो अटल जी भारतीय जनता पार्टी के नेता थे, लेकिन उन्हें देश के सभी राजनैतिक दल सम्मान देते थे। अटल जी का जन्म मध्यप्रदेश की धरा पर हुआ था। उनका जन्म ग्वालियर में हुआ था। वह देश की अलग अलग सीटों से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे। वो भले ही कही से भी सांसद रहे हो लेकिन मध्यप्रदेश से उनका नाता कुछ अलग ही रहा।

Advertisment

मध्यप्रदेश के साथ—साथ अटल बिहारी का प्रदेश के नेताओं के साथ अच्छा मेलमिलाप था। प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अटल जी के सबसे करीबी थे। शिवराज सिंह चौहान को सीएम की बागडोर सौंपने ने अटल जी का अहम योगदान रहा है। जब साल 1991 में अटल जी यूपी की लखनउ सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे, तब वह मध्यप्रदेश की विदिशा सीट से भी उम्मीदवार थे। बाद में विदिशा सीट जीतने के बाद उन्होंने सीट छोड़ दी थी। जिसके चलते विदिशा लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने थे। तब अटल जी ने शिवराज सिंह चौहान का नाम उपचुनाव के लिए आगे किया था।

​शिवराज पहली बार बने थे विधायक

विदिशा लोकसभा उपचुनाव के एक साल पहले शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से विधायक चुने गए थें, लेकिन जब अटल जी ने उन्हें विदिशा लोकसभा सीट के उपचुनाव से मैदान में उतारा। तब उनके मन में काफी संशय बना था, लेकिन अटल जी की बात वो टाल नहीं पाए और कूद गए उपचुनाव के मैदान में विदिशा सीट पर लोकसभा के लिए उपचुनाव हुए और शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव जीत लिया। उस समय शिवराज सिंह चौहान 32 साल के थे। चुनाव में मिली जीत के बाद अटल जी का शिवराज सिंह के प्रति और प्रेम उमड़ गया। इसके बाद शिवराज​ सिंह लगातार पांच बार विदिशा लोकसभा से सांसद चुने गए।

अटल जी ने बनाया सीएम उम्मीदवार

सांसद चुने जाने के बाद अटल जी ने शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए नाम आगे बढ़ाया। 29 नवंबर 2005 को शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। इसके बाद से वह बुधनी से उप चुनाव लड़े और लगातार आज तक वहां से विधायक हैं। सीएम शिवराज साल 2018 के करीब 15 महीनों को छोड़कर बीते 15 साल से मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक और रिकॉर्ड है। वह बीजेपी शासित राज्यों में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री है।

Advertisment
vajpayee former prime minister atal bihari vajpayee former pm atal bihari vajpayee birth anniversary birthday on atal bihari vajpayee Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee atal bihari vajpayee speech atal bihari vajpayee poems atal bihari vajpayee news atal bihari vajpayee latest news atal bihari vajpayee jayanti 2022 Atal Bihari Vajpayee jayanti Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary atal bihari vajpayee death atal bihari vajpayee birthday Atal Bihari Vajpayee birth anniversary atal bihari vajpayee biography atal bihari vajpayee best speech Atal Bihari Vajpayee atal bihari
Advertisment
चैनल से जुड़ें