Advertisment

Brazil rains: ब्राजील में मिट्टी धंसने से कम से कम 94 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग लापता

Brazil rains: ब्राजील में मिट्टी धंसने से कम से कम 94 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग लापता at-least-94-people-died-due-to-mudslides-in-brazil-a-large-number-of-people-missing

author-image
Bansal Desk
Brazil rains: ब्राजील में मिट्टी धंसने से कम से कम 94 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग लापता

पेट्रोपोलिस। ब्राजील की राजधानी रियो डि जिनेरियो के प्रशासन ने पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और मिट्टी धंसने की घटनाओं में 94 लोगों की मौत की पुष्टि की है, वहीं अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।

Advertisment

लापता लोगों की नहीं जानकारी

शहर के मेयर रूबेंस बोमटेंपो ने लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘ हमें अभी सही संख्या की जानकारी नहीं है। यह बेहद मुश्किल भरा दिन था।’’मंगलवार की इन घटनाओं के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिजन मलबे में अपने लोगों को तलाश रहे हैं। राजधानी के सरकारी अभियोजन कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि उसने लापता 35 लोगों के नामों की सूची तैयार की है।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

लोगों ने तबाही के मंजर के वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया में साझा किया है, जिनमें घरों को मिट्टी में धंसे और कारों को मलबे के साथ बहते देखा जा सकता है।

400 लोग बेघर

राजधानी के गवर्नर क्लॉडियो कास्ट्रो ने कहा कि 400 लोग बेघर हो गए हैं और 24 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने दुख की इस घड़ी में जनता के साथ खड़े होने की बात कही है। वह फिलहाल रूस की यात्रा पर हैं।

Advertisment

Heavy rains rains International News Brazil brazil due to heavy rains brazil flood brazil flooding brazil floods brazil heavy rainfall brazil heavy rains brazil hevy rains brazil news brazil rain brazil rains brazil rains & landslides brazil rains latest udpates flood brazil flood in brazil flooding in brazil flooding rains brazil floods brazil floods in brazil heavy rain in brazil heavy rains brazil landslide brazil rain in brazil rains brazil
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें