Advertisment

Astrology News: कैसी होती कन्या, वृश्चिक, कुंभ की लव लाइफ, कब पड़ते प्यार में, जानें क्या कहता है ज्योतिष

Astrology News: हर व्यक्ति को किसी न किसी से प्यार जरूर होता है। चाहे वो यंग जनरेशन का लव हो या शादी के बाद हुआ हो।

author-image
Kushagra valuskar
Astrology News: कैसी होती कन्या, वृश्चिक, कुंभ की लव लाइफ, कब पड़ते प्यार में, जानें क्या कहता है ज्योतिष

Astrology News: हर व्यक्ति को किसी न किसी से प्यार जरूर होता है। चाहे वो यंग जनरेशन का लव हो या शादी के बाद हुआ हो। हर किसी के जीवन में प्रेम काफी मायने रखता है। एक बेहतर रिश्ते के लिए दो लोगों के बीच प्यार होना जरूरी है। खुशनुमा जिंदगी के लिए विश्वास और स्नेह की भूमिका होती है। कुछ लोगों का दिल प्यार के मामले में काफी कठोर होता है। अगर इश्क कर लिया तो पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं।

Advertisment

ज्योति शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि के जातक जल्दी अपना दिल लगाते नहीं है, लेकिन अगर प्यार में पड़ जाए तो पार्टनर को छोड़ते नहीं है। इनके मन में अपने साथी के प्रति काफी लगाव और सम्मान होता है।

रिश्ते में ईमानदार होती हैं ये राशियां

ये अपने पार्टनर से कोई बात छुपाते नहीं है, लेकिन यदि इन्हें धोखा मिल जाए तो पार्टनर का मुंह देखना पसंद नहीं करते। अगर इन्हें कोई पसंद आए तो जल्द प्रपोज नहीं करते हैं। खुलकर प्यार करना तभी आता है जब पार्टनर आगे से प्रेम करें। ऐसे लोग अपने प्यार को पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं। आइए आपको बताते हैं वो राशियां कौन-सी हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के जातक बहुत समझदार होते हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते हैं। इस राशि वाले किसी को परामर्श नहीं देते हैं। यदि किसी को सलाह दी तो वो सामने वाले के लिए काम की साबित होती है। कन्या राशि के जातक रिश्ते में विश्वास बनाकर रखते हैं। अपने पार्टनर का दिल कभी नहीं तोड़ते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- क्या सच में मनी प्लांट चुराकर लगाने से आता है पैसा, गुड लक को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। वृश्चिक राशि के जातक प्रेम के मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाते हैं। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उम्रभर साथ निभाते हैं। इनसे अच्छा पार्टनर कोई नहीं होता। वृश्चिक राशि वाले वफादार और काफी रोमांटिक होते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है। इस राशि के जातक जल्द किसी पर विश्वास नहीं करते हैं। यदि कर लेते हैं तो सामने वाले का विश्वास तोड़ना पसंद नहीं करते। प्यार में जल्द नहीं पड़ते हैं। अगर किसी के साथ रिश्ते में आ गए तो 7 जन्मों तक साथ निभाते हैं।

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें-

Numerology Ank Jyotish: पति के लिए गुड लक लेकर आती हैं इस मूलांक की लड़कियां, क्या है आपका मूलांक

Zodiac Signs love rashifal astrology news love life virgo love personality scorpio love personality aquarius love personality
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें