Advertisment

24 Nov 2024 ka Rashifal: मिथुन, कर्क, तुला को मिलेगा धन, किसे हो सकता है मानसिक तनाव, पढ़ें रविवार का राशिफल

24 Nov 2024 ka Rashifal: मिथुन, कर्क, तुला को मिलेगा धन, किसे हो सकता है मानसिक तनाव, पढ़ें रविवार का राशिफल (Sunday ka Rashifal)

author-image
Preeti Dwivedi
Daily-Horoscope-24-Nov-2024

Daily-Horoscope-24-Nov-2024

24 Nov 2024 ka Rashifal: रविवार का दिन राशि चक्र की 12 राशियों में से तीन राशियों को खास रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मिथुन (Mithun) , कर्क (Kark) और तुला (Tula) राशि वालों को 24 नवंबर का दिन धन लाभ दिलाएगा।

Advertisment

आपकी राशि क्या कहती है इसके लिए पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope 24 Nov 2024) ।

मेष लग्न राशि

रविवार को मेष राशि वालों को पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। माता के स्वास्थ्य में मामूली गिरावट आ सकती है। बच्चों की तरफ से सहयोग की उम्मीद न करें। सावधानी रहें। अगर आप लाल मसूर की दाल का दान करेंगे तो लाभ हो सकता है।

वृषभ लग्न राशि

जीवनसाथी और पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। मां को गर्दन और कमर में समस्या आ सकती है। मानसिक अशांति हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। संतान का साथ मिलेगा।

Advertisment

मिथुन लग्न राशि

आपका और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य का साथ मिल सकता है। धन लाभ होगा। भाई बहनों के साथ संबंध बिगड़ेंगे। शत्रु पराजित होंगे। व्यापार में लाभ के संयोग हैं।

यह भी पढ़ें: दिसंबर में पंचक कब से हैं: इसमें कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, कब समाप्त होंगे पंचक, जानें सब कुछ

कर्क लग्न राशि

संतान से शुभ समाचार मिलेगा। संतान की उन्नति हो सकती है। धन लाभ के आसार हैं। भाग्य से मदद मिल सकती है। रक्त संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

Advertisment

सिंह लग्न राशि

जीवनसाथी, मां और पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिता को पेट की समस्या में राहत मिल सकता है। संतान से सहयोग नहीं मिलेगा। कार्यालय में स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में उन्नति होगी।

कन्या लग्न राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। धन आने में रुकावट आ सकती है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन और कर्क के लिए कैसा बीतेगा ये सप्ताह, 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक की लकी डेट और दिन

Advertisment

तुला लग्न राशि

मां और जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले से सामान्य रहेगा। धन आने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ होगा। कार्यालय में सतर्क रहने की जरूरत है। 30 नवंबर को आपके पास धन आएगा।

वृश्चिक लग्न राशि

यदि आप व्यापारी हैं तो लाभ हो सकता है। मां का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। भाग्य से पूरी मदद मिलेगी। भाई बहनों से रिश्ते सामान्य रहेंगे। संतान को कष्ट हो सकता है। सावधान रहें।

धनु लग्न राशि

कचहरी के काम अटके हैं तो उनमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पेट संबंधी रोग उभर सकते हैं। हालांकि अन्य तरह से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी और पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दुर्घटनाओं से सावधान रहें।

मकर लग्न राशिफल

माता और पिता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में रक्त संबंधी विकार हो सकता है। प्रयास करेंगे तो आपको धन मिल सकता है।

कुंभ लग्न राशि

जीवन साथी, माता और पिता का स्वास्थ्य पहले से सामान्य रहेगा। जीवन साथी की कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है। प्रयास करने से भरपूर धन आएगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको सावधान रहने की जरूरत है। दिन में तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा।

मीन लग्न राशि

आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको रविवार को व्यापार में लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। संतान से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : Vastu Tips: यदि दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रख पा रहे कचरा, तो और कहां रख सकते हैं Dustbin

sunday ka rashifal 24 nov ka rashifal 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें