Advertisment

Shukra Gochar 2024: 31 मार्च तक शुक्र इन पांच जातकों पर रहेंगे मेहरबान, प्रमोशन और इंक्रीमेंट के प्रबल योग

Shukra Gochar 2024: 31 मार्च तक शुक्र इन पांच जातकों पर रहेंगे मेहरबान, प्रमोशन-इंक्रीमेंट के प्रबल योग, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Gochar 2024: 31 मार्च तक शुक्र इन पांच जातकों पर रहेंगे मेहरबान, प्रमोशन और इंक्रीमेंट के प्रबल योग

Shukra Gochar 2024: मार्च के महीना शुरु हो गया है। इस महीने पहले गोचर के रूप में 7 मार्च को शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। शुक्र गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इस दौरान 5 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत खुलने वाली है। चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री से किन कौन सी हैं वे राशियां। पढ़ें शुक्र गोचर का राशियों पर असर। (Shukra Gochar Effect)

Advertisment

   मार्च में कितने बार राशि बदलेंगे शुक्र

हिन्दू पंचांग (Hindu panchang) के अनुसार सुख के देवता शुक्र मार्च में दो बार राशि परिवर्तन (Shukra Gochar 2024) करेंगे। पहला शुक्र का गोचर (Shukar Gochar in Kumbh) 7 मार्च को  कुंभ राशि में होगा। इसके बाद दूसरा गोचर महीने को आखिरी में 31 मार्च को रहेगा। शुक्र को सुख, समृद्धि और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। इसलिए इस दौरान लोगों को आर्थिक लाभ और प्रमोशन के योग बनेंगे।

   शुक्र गोचर का किन राशियों को देंगे लाभ

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार शुक्र का मेष, वृष, मि​थुन, धनु और कन्या राशि के जातकों को लाभ होगा। इन जातकों के जीवन में आर्थिक लाभ होगा। इनके प्रमोशन के योग बनेंगे। साथ ही इन्हें नौकरी में इंक्रीमेंट भी मिल सकता है।

   मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) लाभकारी रहेगा। इन जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको व्यापार में लाभ होगा। आपका कारोबार विदेश तक फैल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मार्च के महीने में होने वाले दोनों शुक्र के दोनों गोचर आपके लिए शुभ रहेंगे।

Advertisment

   वृष राशि

आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको इंक्रीमेंट मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यालय में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। यानी अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

   मिथुन राशि

इन जातकों को भी मार्च में शुक्र गोचर से लाभ होगा। 7 और 31 मार्च दोनों ही दिन होने वाले गोचर इन्हें लाभ अच्छा फल देंगे। इस​ दौरान इनके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आपने लौटरी या शेयर में निवेश किया है तो आपको इस दौरान अच्छा मुनाफा मिला है।
अगर आप लंबे समय से कहीं पैसा अटका है तो इस दौरान आपको पैसा वापस मिलेगा।

   धनु राशि

इस जातकों को मार्च का महीना पुरानी बीमारी से राहत दिलाएगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आपकी पारिवारिक और प्रोफेशनल दोनों लाइफ अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान आपकी नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

Advertisment

  कन्या राशि

अगर आपकी राशि कन्या है तो इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। आप काम के संबंध में इस महीने विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ होगा। हालांकि पारि​वारिक जीवन में थोड़ा बहुत मन मुटाव हो सकता है।

संबंधित खबर:

 Grah Gochar: इस सप्ताह कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, एक दिन में दो ग्रहों का राशि परिवर्तन

March Panchak 2024: मार्च में इस दिन से शुरु हो रहे हैं चोर पंचक, नहीं कर पाएंगे ये काम

Advertisment

astrology jyotish 7 march 2024 Grah gochar Grah Gochar 2024 kumbh me shukra ka gochar Venus Transit in Aquarius शुक्र का गोचर 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें