Advertisment

Dhature Ka Fool: ज्योतिष में क्या है धतूरे के फूल का महत्व, शिवजी को चढ़ाने के बाद क्या करना चाहिए

ज्योतिष में धतूरे के फूल का क्या महत्व है। भगवान शिव को धतूरे का फूल पसंद हैं। इसके पीछे क्या कारण है। चढ़ाने के बाद इसका क्या किया जाना चाहिए। जानते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Dhature Ka Fool: ज्योतिष में क्या है धतूरे के फूल का महत्व, शिवजी को चढ़ाने के बाद क्या करना चाहिए

नई दिल्ली। Astrology Dhature Ka Fool: सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में बात होती है भगवान शिव (Lord Shiva) की प्रिय चीजों की। आज हम बताने जा रहे हैं ज्योतिष में धतूरे के फूल का क्या महत्व है। भगवान शिव को धतूरे का फूल बहुत पसंद हैं। पर इसके पीछे क्या कारण है। चढ़ाने के बाद इसका क्या किया जाना चाहिए। जानते हैं पंडित ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से इस बारे में...

Advertisment

शिव को क्यों प्रिय है धतूरे का फूल - Lord Shiv Likes Dhature Fool

ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश और हलाहल निकला था। इस दौरान देवताओं और दानवों में अमृत कलश के लिए तो होड़ लगी, लेकिन यहां निकले हलाहल को लेकर सवाल उठा कि कौन इसे ग्रहण करेगा।

तब भगवान शिव ने इसे अपने कंठ में ग्रहण कर लिया। ऐसा माना जाता है तभी से धतूरे का फूल इस हलाहल रूप में भगवान शिव को अर्पित किया जाने लगा।

धतूरे के फूल (Dhature Ka Fool) का क्या करना चाहिए

आपको बता दें धतूरे का फूल भगवान शिव को चढ़ाया जाता है, पर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में इसका क्या किया जाना चाहिए। तो आपको बता दें ज्यो​तिषियों के अनुसार धतूरे का फूल चढ़ाने के बाद अपने पास भगवान के प्रसाद के रूप में किसी स्थान पर रखा जा सकता है।

Advertisment

कैसा दिखता है धतूरे का फूल (Dhature Ka Fool)

आपको बता दें आमतौर पर धतूरे का फूल सफेद रंग का होता है। जो लंबे आकार का होता है। इस पौधे में फल भी लगता है। फूल की तरह ही इसका फल भी उतना ही विषेला होता है। धतूरे का फूल में किसी भी तरह की खुशबू नहीं होती है। हालांकि ये सफेद रंग के साथ-साथ हल्के बैगनी रंग में पाया जाता है। इस फूल की खासियत है कि ये जल्दी मुरझा भी जाता है।

यह भी पढ़ें: 

Surya Gochar 2023: चौथे घर में सूर्य का गोचर, इनकी किस्मत मारेगी उछाल, दोगुनी गति से आएगा पैसा!

Shukra Gochar 2023: सूर्य के क्षेत्र में शुक्र का प्रवेश, किसे लाभ, किसके लिए कष्टकारी, पढ़ें

Advertisment

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Chanakya Niti: मनुष्य का सबसे बड़ा पाप कौन सा है, जिसकी नहीं मिलती कभी माफी

Somvati Amavasya 2023: 17 जुलाई को आ रही सोमवती अमावस्या, करना न भूलें तुलसी से जुड़ा ये उपाय

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Dhature Ka Fool Astrology, lord shiv, jyotish me dhature ka mahatva, dhature ka fool, कैसा दिखता है धतूरे का फूल,शिव को क्यों प्रिय है धतूरे का फूल, धतूरे के फूल का क्या करना चाहिए, astrology, jyotish, hindu dharam, samudra manthan, समुद्र मंथन, हलाहल, bansal news 

lord shiv jyotish me dhature ka mahatva
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें