Advertisment

Astro tips : मीठी चीनी भगाएगी परेशानी, जानें इसके ज्योतिष उपाय

Astro tips : मीठी चीनी भगाएगी परेशानी, जानें इसके ज्योतिष उपाय astro-tips-sweet-sugar-will-drive-away-trouble-know-its-astrological-remedies-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Astro tips : मीठी चीनी भगाएगी परेशानी, जानें इसके ज्योतिष उपाय

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है जब हमारे द्वारा कई बार मे प्रयास करने के बाद भी हमें सफलता हाथ नहीं लगती। पर कई बार कुछ ज्योतिष उपाय होते हैं जो हमें इन परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। जिनका उपयोग कर आप कुछ हद तक इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। किचन में हर समय मौजूद रहने वाली चीनी कई तरह के दुखों का निवारण करने में कारगर मानी जाती है। जानें इससे जुड़े ज्योतिष उपाय।

Advertisment

सूर्य को मजबूत करती है चीनी —

अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो इसके लिए आपको तांबे के पात्र में पानी के साथ चीनी मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में बैठा सूर्य मजबूत स्थिति में आ जाता है।

कार्यो को सफल बनाने के लिए —

आपने अक्सर देखा होगा पहले के जमाने में परीक्षा शुरू होने या किसी अच्छे काम की शुरुआत के पहले हम दही और शकर का सेवन करते थे। उसके पीछे भी यही कारण काम करता है। उसी तरह आप भी जब किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो उससे पहले एक तांबे के पात्र में चीनी मिला पानी थोड़ी मात्रा में पी लें। ये आपको सफलता दिला सकता है।

राहु ग्रह होगा मजबूत —
ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह का चीनी से संंबंध है। अगर आप रात को सोते समय लाल कपड़े में चीनी बांधकर तकिए के नीचे रख लेते हैं तो इस स्थिति में आपकी कुंडली में चल रहा राहु मजबूत होकर आपको फायदा दिलाता है।

Advertisment

पितृदोष से मिलती है मुक्ति —

अगर आपकी कुंडली में पितृदोष है तो इसके लिए आप आटे की बनी रोटी को शकर के साथ मिलाकर कौवों को खिलाएं। इससे आप पर पितरों की कृपा हो सकती है। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  14 दिन बाद मार्गी होने वाला है ये ग्रह, इन राशियों के प्रमोशन के प्रबल योग

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। इन्हें अमल में लाने से पहले जानकारों व विषय विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment
sugar success tips shani ko theek karne ke upay shadi ke upay raahu ko theek karne ke upay namak cheeni ke nuskhe namak cheeni ke fayde mangal ko theek karne ke upay ma laxmi ke upay lal chiti bhagane ke upay jyotishiya upay jyotish zara hatke jyotish shastra jyotish jaldi shadi hone ke upay haldi ke achuk upay ghar se cheeti kaise bhagaye easy vastu tips in hindi chiti ko shakkar ata dena ke upay chiti ko roti dene ke fayde chiti ke chiti bhagane ke upay chini ke upay chini ke fayde cheeni ka upay
Advertisment
चैनल से जुड़ें