Advertisment

Assembly Election Results 2024: आंध्रप्रदेश में NDA, ओडिशा में BJP की जीत तय, 9 जून को CM पद की शपथ ले सकते हैं नायडू

Assembly Election Results 2024 के परिणाम के साथ ओडिशा,आंध्र प्रदेश, सिक्कि,अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए वोटिंग हो गयी है

author-image
Manya Jain
Assembly Election Results 2024: आंध्रप्रदेश में NDA, ओडिशा में BJP की जीत तय, 9 जून को CM पद की शपथ ले सकते हैं नायडू

Assembly Election Results 2024: आज यानी 4 जून को ओडिशा और आंध्रप्रदेश में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट घोषित होने जा रहे हैं। इस दौरान रुझान लगातार जारी हो रहे हैं।

Advertisment

आंध्र प्रदेश में NDA (बीजेपी, TDP और जन सेना पार्टी) और ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है।

बता दें कि आंध्रप्रदेश में एक तरफ मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी हैं जिनकी सरकार ने 30 मई को पांच साल पूरे कर लिए हैं। अभी राज्य में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी  (YSRCP) की सरकार है। इनकी सरकार इस बार गिरती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ TDP-BJP गठबंधन इन चुनावों में जीत का दावा कर रहीं हैं।

बात करें ओडिशा की तो ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD), भाजपा और कांग्रेस तीन मुख्य पार्टियां है। यहां पर फिलहाल बीजेपी आगे चल रही है।

Advertisment

राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।

06:07 PM

ओडिशा में बीजेपी 80 सीटों से, तो टीडीपी 136 सीटों से आगे चल रही है।

05:22 PM

ओडिशा में जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बनाए लड्डू 

05:18 PM

आंध्र प्रदेश में TDP ने 26, जनसेना पार्टी ने 5  सीटों तो बीजेपी ने 3 सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, ओडिशा में बीजेपी 6 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत हासिल कर ली है।

Advertisment

04:17 PM

17 सीटें जीती NDA

आंध्र प्रदेश में TDP ने 17 सीटों, जनसेना पार्टी ने 4 सीटों तो बीजेपी ने 1 सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, ओडिशा में बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट पर जीत हासिल कर ली है। हालांकि, यहां पर बीजेपी 81 सीटों से आगे चल रही है।

03:40 PM

चंद्रबाबू 9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

TDP के चंद्रबाबू नायडू 9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

आंध्र के मुख्यमंत्री रेड्डी शाम तक दे सकते हैं इस्तीफा 

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ YSRCP हार का सामना कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी आज शाम को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर को इस्तीफा दे सकते हैं।

Advertisment

03:34 PM

133 सीटों से आगे TDP

आंध्र प्रदेश में TDP ने 10 सीटों, जनसेना पार्टी ने 2 सीटों तो बीजेपी ने 1 सीट पर जीत हासिल कर ली है।

03: 25 PM 

10 सीटों पर जीती NDA

आंध्र प्रदेश में TDP ने 7 सीटों, जनसेना पार्टी ने 2 सीटों तो बीजेपी ने 1 सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, ओडिशा में बीजेपी 80 सीटों से बढ़त बनाए हुए है।

03: 03 PM

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) लगातार सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। TDP ने अभी तक 3 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

02:08 PM

दो सीटों पर जीती TDP

आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने दो सीटों पर जीत हासिल कर ली है। यहां पर राजमुंदरी से गोरंटला बुचैया चौधरी 1 लाख 29 हजार 60 वोटों से जीते हैं। वहीं, उंडी में कनुमुरु रघु राम कृष्ण राजू ने जीत हासिल की है।
01:59 PM

नायडू को NDA का संयोजक बनाने का ऑफर

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से पीएम मोदी ने फोन पर बात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने नायडू को NDA का संयोजक बनाने का ऑफर दिया है।

01: 40 PM

नायडू के पास पहुंचा पीएम मोदी का फोन

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के पास पीएम मोदी का फोन पहुंचा है।

01: 37 PM

आंध्र प्रदेश में टीडीपी 133 सीटों से आगे चल रही है।

ओडिशा में बीजेपी 73 सीटों से आगे चल रही है।

12:56 PM

आंध्र प्रदेश में TDP की जीत 

आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है।

publive-image
12: 15 PM

आंध्र प्रदेश में TDP 131, JNP 20, YSRCP 17 और BJP 17 सीटों से आगे चल रही है।

ओडिशा में बीजेपी 75, BJD 57, INC 12 सीटों से आगे चल रही है।

11:58 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 130 सीटों से आगे चल रही है। वहीं JNP 20 सीटों से आगे है।

ओडिशा में बीजेपी 78 सीटों से आगे, तो BJD 54 सीटों से आगे चल रही है।

11: 31 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 126 सीटों से आगे

ओडिशा में बीजेपी 76 सीटों से आगे

11:13 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 127 सीटों से आगे चल रही है। वहीं, ओडिशा में बीजेपी 71 सीटों से आगे चल रही है।

11:04 AM

ओडिशा में बीजेपी 63 सीटों से आगे

publive-image
11:02 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 121 सीटों से आगे

publive-image
10:38 AM

ओडिशा में बीजेपी 57 सीटों से आगे

publive-image

आंध्र प्रदेश में TDP 116 सीटों से आगे

publive-image
10: 21 AM

ओडिशा में BJP 47 और आंध्रप्रदेश में TDP 106 सीटों पर आगे चल रही है।

10:12 AM

ओडिशा में BJP 38 और आंध्रप्रदेश में TDP 90 सीटों पर चल रही आगे

09:44 AM

ओडिशा में BJD 28 और आंध्रप्रदेश में TDP 56 सीटों पर आगे चल रही है।

09:33 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 42 सीटों पर आगे चल रही है।

ओडिशा में BJD 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

09: 29 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 31 और बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

09: 25 AM 

ओडिशा में BJD 17 और बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है।

09: 22AM 

आंध्र प्रदेश- TDP 26 सीट पर आगे चल रही है।

ओडिशा- BJD 13 सीटों पर आगे चल रहा है।

09: 16 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 22 और भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

ओडिशा में BJD 13 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी यहां 9 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

09: 08 AM

ओडिशा में बीजेपी 6 सीटों पर आगे

ओडिशा में बीजेपी 6 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, BJD 12 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

आंध्र प्रदेश में TDP 19  सीटों पर आगे

आंध्र प्रदेश में TDP 19 और भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

09:02 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 15 सीटों पर आगे चल रही है

भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

09:00 AM

ओडिशा में कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

08: 57 AM

आंध्र प्रदेश में TDP 13 सीटों पर आगे चल रही है।

ओडिशा में BJD 12 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा ने यहां 5 सीटों पर आगे है।

08:51 AM

5 एग्जिट पोल में NDA आगे

आंध्र प्रदेश के 5 एग्जिट पोल में NDA तो दो में सत्तारूढ़ YSRCP की सरकार बनते दिख रही है। वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक की BJD और बीजेपी में बराबरी की टक्कर दिख रही है।

आंध्र प्रदेश में शुरू हुई काउटिंग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सभी मतगणना हॉलों में पोस्टल बॉलेट की गिनती शुरू हो गई है।

आंध्रप्रदेश 2019 विधानसभा चुनाव रिजल्ट 

2019 में विधानसभा चुनावों में 175 सीटों में से जगन मोहन रेड्डी की युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी ने 151 सीट हासिल करके सरकार बनाई थी।

इसके अलावा विधानसभा चुनावों में TDP को 23 और अन्य को 1 सीट मिली थी। इस बारआंध्र प्रदेश में पांच एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी के गठबंधन को बहुमत मिल सकती है।

वहीं अन्य दो एग्जिट पोल ने YSRCP को बहुमत और सिर्फ एक एग्जिट पोल ने कांग्रेस को दो सीट मिलने का अनुमान जताया है।

ओडिशा 2019 विधानसभा चुनाव रिजल्ट 

2019 में विधानसभा चुनावों में 147  सीटों में से नवीन पटनायक  की बीजू जनता दल ने 112 सीट हासिल करके सरकार बनाई थी। इसके अलावा विधानसभा चुनावों में BJP को 23, कांग्रेस को 9 और अन्य को 2 सीट मिली थी।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, ओडिशा विधानसभा की कुल 147 सीटों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बीजेडी की सीटें काफी कम होती हुईं, जबकि बीजेपी की बंपर बढ़ती हुई दिख रही हैं।

एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजेडी को ओडिशा विधानसभा में 62-80 सीटें मिल सकती हैं।
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें