Advertisment

Assembly Election 2022 Date: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान इतनी सीटों पर होगा Election

Assembly Election 2022 Date: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, इतनी सीटों पर होगा Election Assembly Election 2022 Date: Announcement of dates of assembly elections in 5 states, elections will be held on so many seats

author-image
Bansal News
Assembly Election 2022 Date: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान इतनी सीटों पर होगा Election

Assembly Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। दरअसल, 5 राज्यों में 690 सीटों पर चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगे। इस दौरान कुल 7 फेज में मतदान होंगे। बता दें कि, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 1 चरण में, मणिपुर में 2 चरण में और उत्तरप्रदेश में 7 चरण में चुनाव होंगे।

Advertisment

इसमें पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा, दूसरा फेज का मतदान 14 फरवरी, तीसरा फेज का मतदान 20 फरवरी, चौथा फेज का मतदान 23 फरवरी, पांचवां फेज का मतदान 27 फरवरी, छठा फेज का मतदान 3 मार्च और सातवां फेज का मतदान 7 मार्च को होगा। इसके साथ ही 10 मार्च को 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की जाएगी।

चुनाव आयोग ने आज दोपहर साढ़े 3 बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि, 'सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।' उन्होंने कहा कि, 'मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है।'

उन्होंने बताया कि, '80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज़ लगाई जाएगी।'

Advertisment

उन्होंने कहा कि, '15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।'

बता दें कि, मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनावी प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा और इसमें हिस्सा लेने वाले सभी कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मतदाता केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है।चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी पांच राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई।

Advertisment

uttarakhand opinion poll assembly election 2022 uttarakhand news uttarakhand election 2022 survey uttarakhand election 2022 uttarakhand election Uttarakhand Assembly Elections 2022 uttarakhand assembly election 2022 uttarakhand assembly election up elections 2022 up election date 2022 up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS up election 2022 date up election 2022 bjp Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 dates up assembly election 2022 UP Assembly Election punjab elections 2022 punjab election 2022 opinion poll punjab election 2022 punjab assembly elections 2022 opinion poll assembly election 2022 manipur elections 2022 manipur election 2022 manipur assembly elections date 2022 manipur assembly elections Manipur goa elections 2022 goa election 2022 opinion poll goa election 2022 goa assembly elections 2022 goa assembly election 2022 Goa Assembly election elections 2022 election Assembly elections 2022 assembly elections Assembly Election 2022 Date Assembly Election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें