/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Bharat-Jodo-Nyay-Yatra-1.jpg)
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज छठा दिन है। यात्रा आज असम में ही आगे बढ़ेगी। राहुल ने आज (19 जनवरी) ब्रह्मपुत्र नदी में सफर किया। वे दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे।
https://twitter.com/ANI/status/1748182352193593574
गांधी के साथ महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।
अफलामुख घाट पहुंचने के बाद, गांधी कमलाबाड़ी चारियाली जाएंगे जहां वह एक प्रमुख वैष्णव स्थल औनियाती सत्र का दौरा करेंगे।
सीएम की चेतावनी
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी रूट को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, ''हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है। मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग होम है।
ऐसे में जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे।
मैं केस दर्ज कर लूंगा और बाद में दो से तीन महीने की सुनवाई के बाद हम गिरफ्तार कर लेंगे। ''
भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड के बाद असम में आज ही पहुंची। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसागर जिले में दावा किया कि देश में शायद सबसे भ्रष्ट सरकार और सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्व सरमा) इस राज्य में है।
संबंधित खबर:
राहुल बोले- यात्रा का लक्ष्य अन्याय के खिलाफ लड़ना
https://twitter.com/ANI/status/1747852245050515747
गुरुवार 18 जनवरी को यात्रा नगालैंड से असम पहुंची। यहां शिवसागर जिले में राहुल ने आमसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा- भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है।
15 राज्यों से होकर गुजरेगी
राहुल गांधी के नेतृत्व में 6,713 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।
ये भी पढ़ें:
Bhopal News: राजधानी में स्ट्रीट डॉग का आतंक, BMC ने बचाव के लिए जारी किया ये हेल्पलाइन नंबर
MPPSC प्री एग्जाम 2023 का रिजल्ट जारी, 229 पदों के लिए 5589 उम्मीदवार शॉर्ट लिस्ट
Bilkis Bano Case: बिलकिस केस में 11 दोषियों में से तीन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सरेंडर करने के लिए और समय मांगा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें