Advertisment

Assam Road Accident: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

Assam Road Accident: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

author-image
Bansal News
Assam Road Accident: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

तेजपुर/नागांव, 23 जनवरी (भाषा) असम में तीन अलग-अलग सड़क हादसों (Assam Road Accident) में तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हुए हैं।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि बिस्वनाथ जिले (Biswanath District) के बालिजान इलाके में शुक्रवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर 30 फुट गहर खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि चारों ‘भारतीय स्टेट बैंक’ कर्मचारी (State Bank of India Employee) कार में थे। मृतकों की पहचान विशाल राज (Vishal Raj) और रामेश्वर ओरंग (Rameshwar Orang) के तौर पर हुई है, ये दोनों बालिजान शाखा के कर्मचारी थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसडीआरफ (SDRF) के कर्मियों ने शनिवार सुबह वाहन और दो शव बरामद किए। वहीं स्थानीय कर्मियों ने दो लोगों को बाहर निकाला।

Advertisment

वहीं, नागांव जिले के तेलियागांव इलाके (Telia Gaon Area) में करीब 40 यात्रियों को ले जा रही एक बस कोयले से लैस एक ट्रक से राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर शुक्रवार रात टकरा गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए और उनमें से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में तीर्थयात्री सवार थे, जो कामरूप जिले के शिवसागर से मिर्जा लौट रहे थे। हादसे से कई घंटे तक मार्ग पर भारी जाम लग गया।

Advertisment

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागांव के रंगूल में शनिवार को ट्रक के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

असम सड़क हादसा Vishal Raj State Bank of India Employee Rameshwar Orang Biswanath District Bansal News MP CG Bansal News Assam samachar updates Assam samachar Assam Road Accident Today Assam Road Accident News Assam Road Accident Assam News Today Assam Breaking News In Hindi Assam Breaking News Assam Accident Breaking News Assam Accident Assam
Advertisment
चैनल से जुड़ें