Advertisment

Assam Municipal election 2022 : असम निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मोदी ने कही ये बात

Assam Municipal election 2022 : असम निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मोदी ने कही ये बात Assam Municipal election 2022: Modi said this on BJP's massive victory in Assam civic elections SM

author-image
Bansal News
Assam Municipal election 2022 : असम निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मोदी ने कही ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में 80 में से 77 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों की जीत पर राज्य की जनता के प्रति आभार जताया और कहा कि यह उनकी पार्टी के विकास के एजेंडे पर लोगों के विश्वास को दर्शाता है। असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) द्वारा बुधवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने असम में नगर बोर्ड चुनावों में कुल 80 में से 77 नगर निकायों पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल की।

Advertisment

राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को चुनावों में बड़ी नाकामी झेलनी पड़ी और अब तक एक भी नगर निकाय में जीत हासिल नहीं कर पाई है। अभी एक नगर निकाय के चुनाव का नतीजा आना बाकी है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को आशीर्वाद देने लिए असम की जनता का आभार। यह हमारे विकास के एजेंडे के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। मैं अपने परिश्रमी कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और लोगों की सेवा करने के लिए सराहना करता हूं।’

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें