Advertisment

Assam Flood: असम में अब भी बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर, 4.88 लाख लोग प्रभावित

author-image
Bansal news
Maharashtra Flood: महाराष्ट्र के इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

गुवाहाटी। असम में बाढ़ (Assam Flood) की स्थिति शनिवार को भी गंभीर बनी रही और अभी तक 4.88 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Advertisment

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 'येलो अलर्ट'  जारी

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बौछार पड़ने को लेकर 'येलो अलर्ट'  जारी किया।

राज्य में कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी)  की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र नदी, नेमतीघाट (जोरहाट), पुथिमारी (कामरूप) और पगलादिया (नलबाड़ी)  में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

16 जिलों में 4.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, असम (Assam Flood) के 16 जिलों में 4.88 लाख से अधिक लोग वर्तमान समय में बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि इस साल बाढ़ से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisment

रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ का सबसे ज्यादा असर बजाली उपमंडल में हुआ है, यहां के करीब 2.67 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि नलबाड़ी में 80,000 और बारपेटा जिले में 73,000 लोग इसकी चपेट में हैं।

राहत शिविरों में 35,000 से भी अधिक लोग लिए शरण

रिपोर्ट में कहा गया है कि 140 राहत शिविरों में 35,000 से भी अधिक लोग शरण लिये हुए हैं, जबकि अन्य 75 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), नागरिक सुरक्षा,  गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) तथा स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

Advertisment

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में बिस्वनाथ, दरांग और कोकराझार जिलों में तटबंध या तो टूट गये हैं या क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे हुए क्षतिग्रस्त

वहीं, बजाली, बक्सा, बारपेटा, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, गोलपारा, करीमगंज, कोकराझार, माजुली और नलबाड़ी सहित विभिन्न जिलों में सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इसके अलावा, बक्सा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग,  धुबरी, कोकराझार, डिब्रूगढ़, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सालमारा, उदलगुरी और तामुलपुर जिलों में भूमि कटाव भी देखा गया है।

Advertisment

रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न हिस्सों से भूस्खलन और शहरों में बाढ़ की भी सूचना है।

ये भी पढ़ें:

वैश्विक बदलाव लाने वाली टेक्नोलॉजी विकसित करेंगे भारत-अमेरिका: बाइडन

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की उपलब्धि सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी

मिस्र के लिए हुए रवाना मोदी, भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा होगी

Advertisment
Assam Flood असम में बाढ़ flood situation Flood situation in Assam असम में बाढ़ की स्थिति बाढ़ की स्थिति
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें