Advertisment

Assam By Election Result 2021: उपचुनाव मतगणना जारी, सभी पांच सीटों पर जीत की ओर बढ़ रहा राजग..

Assam By Election 2021: उपचुनाव मतगणना जारी, सभी पांच सीटों पर जीत की ओर बढ़ रहा राजग.. Assam By Election Result 2021: By-election vote counting continues, NDA moving towards victory in all five seats ..

author-image
Bansal News
Assam By Election Result 2021: उपचुनाव मतगणना जारी, सभी पांच सीटों पर जीत की ओर बढ़ रहा राजग..

गुवाहाटी। असम में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर मतगणना के उपलब्ध रुझानों के ताजा अपडेट में यह जानकारी सामने आई है। भाजपा प्रत्याशी फणीधर तालुकदार, रूपज्योति कुर्मी और सुशांता बोरगोहेन क्रमश- भवानीपुर, मरियानी और थोवरा सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Advertisment

तालुकदार और कुर्मी कांग्रेस प्रत्याशियों शैलेंद्रनाथ दास और लुहित कुंवर से क्रमश: 30,389 और 26,538 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि थोवरा सीट पर बोरगोहेन राइजोर दल के धाइज्या कुंवर से 16,002 मतों से आगे हैं जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा है। भाजपा के ये तीनों प्रत्याशी विपक्षी पार्टियों के टिकट पर इस साल मार्च-अप्रैल में हुए चुनावों में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे लेकिन अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

तालुकदार एआईयूडीएफ के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे जबकि कुर्मी और बोरगोहेन कांग्रेस विधायक थे। भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल के प्रत्याशी जिरोन बासुमतारी और जोलेन दैमारी क्रमर्श: गोसाईगांव और तामुलपुर सीटों पर आगे चल रहे हैं। बासुमतारी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीए) के ध्रुव कुमार ब्रह्मा नरजारी से 22,941 मतों से और दैमारी निर्दलीय उम्मीदवार गणेश कचारी से 24,961 मतों से आगे चल रहे हैं।

बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में इन दो सीटों पर उपचुनाव वहां के विधायकों के निधन की वजह से कराए गए। विधानसभा की इन पांच सीटों के लिए 30 अक्टूबर को हुए उपचुनावों में करीब आठ लाख मतदाताओं में से अनुमानित 74.04 प्रतिशत ने मतदान किया था।कुल मिलाकर, 31 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें गोसाईगांव और भबनीपुर में आठ-आठ, तामुलपुर में छह, थौरा में पांच और मरियानी से चार उम्मीदवार हैं।

Advertisment
West Bengal Election Results West Bengal Election Result 2021 elections in assam election results live election results 2021 Election Results election result 2021 live updates election result 2021 live tv election result 2021 bjp election assam Assembly Elections 2021 Assembly Election Results 2021 assembly election results assembly election result 2021 Assembly election result assembly election 2021 assam news assam elections 2021 assam elections assam election results 2021 assam election results Assam Election Result 2021 assam election result assam election news assam election 2021 result assam election 2021 opinion poll assam election 2021 news assam election 2021 date assam election 2021 Assam election assam by-election result 2021 assam by- election 2021 date assam by election results 2021 Assam By Election Result Assam By Election 2021 assam by election assam assembly election results Assam Assembly Election 2021 assam assembly election assam assembly by-elections 2021 Assam
Advertisment
चैनल से जुड़ें