Advertisment

International Literature Festival: एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन भोपाल में

नई दिल्ली। International Literature Festival: एशिया के सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल...

author-image
Bansal News
International Literature Festival: एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन भोपाल में

नई दिल्ली। International Literature Festival: एशिया के सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन भारत की हृदय स्थली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होने जा रहा है। 3-6 अगस्त 2023 को यह कार्यक्रम आयोजित होगा। साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने इस संबंध में जनकारी दी।

Advertisment

राष्ट्रीय उत्सव भी आयोजित होगा

के. श्रीनिवास राव ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव के साथ ही संगीत नाटक अकादमी द्वारा ‘उत्कर्ष’ शीर्षक से लोक एवं जनजातीय प्रदर्शन कलाओं का राष्ट्रीय उत्सव भी आयोजित किया जा रहा है। इन दोनों समारोहों का उद्घाटन भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा किया जाएगा।

यह कर रहे आयोजन

राव के मुताबिक आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित हो रहे इस उत्सव को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।

Advertisment

विदेशी लेखक भी शामिल होंगे

अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उन्मेष जो कि अभिव्यक्ति का उत्सव है, में 75 से अधिक कार्यक्रमों में लगभग 100 भाषाओं के 575 से अधिक लेखक सहभागिता कर रहे हैं। भारत के अतिरिक्त 13 अन्य देशों के लेखक भी उत्सव में शामिल होंगे।

यह होंगे शामिल

बता दें कि ‘उन्मेष’ का यह दूसरा संस्करण है। पहला आयोजन गत वर्ष जून में शिमला में आयोजित किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव में भाग ले रहे कुछ महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व हैं- केरल के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, तेलंगाना राज्य की माननीय राज्यपाल तामिलिसाई सौंदराराजन।

इसके साथ ही भारत में फिजी के राजदूत कमलेश शशि प्रकाश, एस.एल. भैरप्पा, शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित, वी. कामकोटि, चंद्रशेखर कंबार, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, गौतम घोष, संजय रॉय, जयंत महापात्र, ऑस्कर पुयोल, तुलसी दिवस, एम.ए. आलवार, सुरेश गोयल, गिरीश्वर मिश्र, चित्रा दिवाकारुणी, विष्णु दत्त राकेश, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, लिंडा हेस।

Advertisment

वहीं मामि यामदा, अमीश त्रिपाठी, सोनल मानसिंह, चित्रा मुद्गल, रघुवीर चौधरी, विनय सहस्रबुद्धे, ममता कालिया, महेश दत्तानी, वामन केंद्रे, प्रयाग शुक्ल, सुरजीत पातर, नवतेज सरना, विश्वास पाटिल, नमिता गोखले, महेंद्र कुमार मिश्र, शीन काफ निजाम, वासमल्ली के. अरुण कमल, गोविंद मिश्र, लीलाधर जगूड़ी और उषा किरण खान आदि।

यह होगा खास

इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव में कविता और कहानी पाठ के अलावा भारतीय काव्यशास्त्र, भारतीय भक्ति साहित्य, सागर साहित्य, भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय नाटकों में अलगाव का सिद्धांत, विविधता में एकता, भारत की सौम्य शक्ति, सिनेमा और साहित्य, विदेशी भाषाओं में भारतीय साहित्य का प्रचार-प्रसार, चिकित्सकों का साहित्य, साहित्य एवं प्रकृति, रचनात्मकता बढ़ाने वाली शिक्षा, अनुवाद, प्रगति का संचालक और आलोचनात्मक विचार, योग साहित्य, मातृभाषाओं का महत्त्व, फंतासी और विज्ञान कथा साहित्य, ई-साहित्य, नारीवाद और साहित्य, आदिवासी लेखन और हाशिए का स्वर- उत्पीड़ितों का उत्थान जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा और विचार-विमर्श होगा।

यह भी पढ़ें- 

Swapna Shastra: अगर आपने भी देखी हैं सपनें ये चीजें, तो मिलने वाली है छप्पर फाड़ दौलत!

Advertisment

Asian Games 2023: टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, देखें पूरा शेड्यूल

Lakshya Sen: भारत की जापान ओपन में चुनौती हुई खत्म, संघर्षपूर्ण मैच में हारे युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन

MP News: मैहर मामले में आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, यहां पढ़िए मप्र की सभी बड़ी खबरें

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से 2000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना, रोजान 7 हजार भक्त कर रहे दर्शन

Advertisment

international literature festival, international literature festival unmesh, unmesh festival, asia's biggest international literature festival, unmesh in mp bhopal, unmesh in mp, unmesh in bhopal

unmesh in mp bhopal unmesh in mp unmesh in bhopal unmesh festival international literature festival unmesh international literature festival asia's biggest international literature festival
Advertisment
चैनल से जुड़ें