Advertisment

Asian Games Player Suicide: एशियन गेम्स प्लेयर प्राइवेट स्कूल में नौकरी से थी परेशान... उठा लिया यह कदम

Asian Games Player Suicide: एशियन गेम्स की मार्शल आर्ट प्लेयर रोहिणी कमल ने सुसाइड कर लिया। वह मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली थी।

author-image
BP Shrivastava
Asian Games Player Suicide

Asian Games Player Suicide

हाइलाइट्स

  • एशियन गेम्स खिलाड़ी रोहिणी कलम ने  किया सुसाइड 

  • देवास में फंदे से लटका मिला शव

  • स्कूल प्रबंधन से थी मानसिक रूप से परेशान

Advertisment

Asian Games Player Suicide: एशियन गेम्स की मार्शल आर्ट प्लेयर ने सुसाइड कर लिया। मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली रोहिणी कमल (35) ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में जापानी मार्शल आर्ट खेल में हिस्सा लिया था। बताते हैं प्राइवेट नौकरी से परेशान थी। इस इंटरनेशनल खिलाड़ी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रोहिणी आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट की कोच थी।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1982423809987842257

आष्टा में प्राइवेट स्कूल में थी कोच

जानकारी के अनुसार, रविवार को जुजुत्सु (जापानी मार्शल आर्ट) खिलाड़ी ने देवास के अर्जुन नगर राधागंज स्थित उनके आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छोटी बहन ने गेट तोड़कर उसे फंदे से उतारा। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय रोहिणी की मां अपनी एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई हुई थीं, जबकि पिता भी किसी काम से घर से बाहर थे। रोहिणी वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार को ही देवास स्थित अपने घर आईं।

Advertisment

इंटरनेशनल स्पर्धा में जीता था कांस्य पदक

रोहिणी कलम ने 2007 में अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी। 2015 से पेशेवर रूप से जुजुत्सु में भाग ले रही थीं। पिछले वर्ष अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता था। वह जुजुत्सु संघ की महासचिव भी थीं।

बहन बोली- फोन पर बात कर कमरे में चली गई

परिवार वालों ने बताया सुबह उन्होंने सामान्य रूप से चाय-नाश्ता किया था। बहन रोशनी ने बताया कि उसने किसी से फोन पर बात भी की थी। बाद में वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

'स्कूल वालों ने कर रखा था परेशान'

रोहिणी की छोटी बहन रोशनी कलम ने बताया कि स्कूल की तरफ से वह परेशान थी। स्कूल वालों ने उसे मेंटल स्ट्रेस देकर रखा था। आज किसी से फोन पर बात करने के बाद उसने अपने आप को कमरे में लॉक कर लिया था। मैंने सब्बल से गेट तोड़कर देखा तो बहन का शव फांसी के फंदे पर लटका था।

Advertisment

चार बहनों में सबसे बड़ी थी रोहिणी

रोहिणी चार बहनों में सबसे बड़ी थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिससे सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

रोहिणी का इंटरनेशनल स्तर पर प्रदर्शन

publive-image

  • एशियाई खेलः हांगझोऊ में हुए 19वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • विश्व खेलः बर्मिंघम में आयोजित विश्व खेलों के लिए चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं।
  • एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिपः इस टूर्नामेंट में भारत के लिए कई पदक जीते हैं।
  • थाईलैंड ओपन ग्रैंड प्रिक्स 2022: बैंकॉक में हुए इस टूर्नामेंट में 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
  • 8वीं एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप 2024: अबू धाबी में युगल क्लासिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • कॉम्बैट गेम्स:सऊदी अरब में हुए कॉम्बैट गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया था।

ये भी पढ़ेंं: MP Vyapam Scam: 6 साल बाद सॉल्वर गिरफ्तार, ग्वालियर कोर्ट ने जेल भेजा, 2009 PMT में बैठा था

Advertisment

MP Engineer Suicide: भोपाल के डैम में मिली ग्वालियर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, भाई को सुसाइड का मैसेज कर बताई यह बात

MP Engineer Suicide

MP Engineer Suicide: ग्वालियर से लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश भोपाल के केरवा डैम में मिली है। भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने डैम से शव को बरामद किया है। वह एक दिन पहले कोलार के एक होटल से लापता हो गया था। इससे पहले उसने ग्वालियर में रहने वाले भाई को मैसेज कर बताया था कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। उसने अपने भोपाल में होने की जानकारी भी भाई को दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Rohini Kalam suicide MP Sports News MP news Jujutsu sport Jujutsu coach Jujutsu Association General Secretary international jujutsu medal Indian player Dewas sports updates Dewas Jujutsu player dewas breaking news athlete suicide Asian Games Player Suicide Asian Games athlete Abu Dhabi bronze medal
Advertisment
चैनल से जुड़ें