Advertisment

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का दबदबा, विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक, नौकायन में कांस्य

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का दबदबा, विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक, नौकायन में कांस्य

author-image
Preeti Dwivedi
Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का दबदबा, विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक, नौकायन में कांस्य

हांगझोउ। Asian Games 2023: भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सेमवार को यहां एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में 1893.7 के कुल स्कोर के साथ 1893.3 अंक के पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया।

Advertisment

ये था पिछला विश्व रिकॉर्ड

पिछला विश्व रिकॉर्ड एक महीने से भी कम समय पहले चीन की टीम ने अजरबेजान के बाकू में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। रुद्रांक्ष ने 632.5, तोमर ने 631.6 और पंवार ने 629.6 अंक बनाए। दक्षिण कोरिया ने कुल 1890.1 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि 1888.2 अंक के साथ कांस्य पदक चीन की झोली में गया।

भारत को नौकायन में कांस्य पदक

भारत के जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष गोलियान ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों की नौकायन की पुरुष फोर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय चौकड़ी 2000 मीटर के अंतिम 500 मीटर से पहले चौथे स्थान पर चल रही थी लेकिन शानदार वापसी करते हुए छह मिनट 10.81 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही। चीन (6:10.04) ने बेहद मामूली अंतर से भारतीय टीम को पछाड़कर रजत पदक जीता।

स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान की टीम के नाम रहा जिसने छह मिनट 4.96 सेकेंड का समय लिया। भारत के बलराज पंवार हालांकि पुरुष एकल स्कल्स में चौथे स्थान पर रहते हुए एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीतने से चूक गए। करनाल के 24 साल के बलराज 1500 मीटर तक शीर्ष तीन में शामिल थे लेकिन अंतिम 500 मीटर में चौथे स्थान पर पिछड़ गए। उन्होंने सात मिनट 8.79 सेकेंड का समय लिया। हांगकांग के हिन चुन च्यु (7:00.55) ने बलराज को पछाड़कर कांस्य पदक जीता। चीन के लियांग झेंग (6:57.06) ने स्वर्ण जबकि जापान के रयुता अराकावा (6:59.79) ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत नौकायन में अब तक दो रजत और चार कांस्य पदक जीत चुका है।

Advertisment

Asian Games 2023, Games, bansal news, Asian Games 2023 in hindi, Asian Games 2023 News

Bansal News Games asian games 2023 Asian Games 2023 in hindi Asian Games 2023 News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें