Advertisment

Asian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड और पेरिस ओलंपिक का टिकट

Asian Games 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पिछले चैम्पियन जापान को एकतरफा...

author-image
Bansal News
Asian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड और पेरिस ओलंपिक का टिकट

Asian Games 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पिछले चैम्पियन जापान को एकतरफा फाइनल में 5.1 से हराकर एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता और पेरिस ओलंपिक के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।

Advertisment

9 साल बाद जीता गोल्ड

तोक्यो ओलंपिक ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता भारत ने 9 साल बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह (32वां और 59वां मिनट), अभिषेक (48वां मिनट), अमित रोहिदास (36वां) और मनप्रीत सिंह (25वां) ने गोल किये।

जापान के लिये एकमात्र गोल एस तनाका ने 51वें मिनट में दागा। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया। भारत को 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अमित रोहिदास की फ्लिक सीधे जापान के गोलकीपर के सामने गई।

मैच में पूरी तरह हावी रहा भारत

दूसरे क्वार्टर में भारतीयों ने लगातार हमले बोले जिसका फायदा तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला लेकिन इस बार भी रोहिदास निशाना चूक गए। भारत का खाता 25वें मिनट में मनप्रीत ने खोला।

Advertisment

ललित उपाध्याय सर्कल के भीतर गेंद लेकर गए और नीलाकांता शर्मा को सौंपी जिन्होंने सर्कल पर खड़े मनप्रीत को गेंद थमाई और उन्होंने सटीक निशाना साधकर गेंद गोल के भीतर डाल दी।

हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल

मैदानी अंपायर ने उछाल के कारण गोल अमान्य करार दिया लेकिन भारत ने वीडियो रेफरल लिया और फैसला भारतीय टीम के पक्ष में रहा। भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे।

हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में और रोहिदास ने चार मिनट बाद ये गोल किये। चौथे क्वार्टर में अभिषेक ने तीसरे मिनट में और हूटर से एक मिनट पहले हरमनप्रीत ने गोल करके भारत की शानदार जीत तय कर दी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Asian Games 2023: भारतीय पुरूष और महिला कबड्डी टीमें फाइनल में, वहीं सेपकटकरॉ महिला रेगु में भी आया ब्रॉन्ज़

MP News: बैतूल में ठेका कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर रेट पर वेतन देने की मांग, जानें पूरी खबर

MP Bhopal News: भोपाल नगर निगम ने अमर्यादित शब्दों पर लगाई रोक, सदस्यों पर होगा एक्शन

Advertisment

Gurmeet Choudhary: सड़क किनारे अनजान शख्स को CPR देकर एक्टर ने बचाई जान, फैंस बोले-जय श्री राम

Chhattisgarh News: ठगों ने एसपी का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, लोगों से मांग रहे पैसा, जानें पूरा मामला

asian games 2023, asian games india, asian games india medals, india in asian games, asian games 2023 medal tally, asian games 2023 hockey, harmanpreet singh, manpreet singh, gold in hockey

manpreet singh Harmanpreet Singh asian games 2023 india in asian games asian games india medals asian games india asian games 2023 medal tally asian games 2023 hockey gold in hockey
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें