Advertisment

Asian Games 2023: अनुष अग्रवाला ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, जैस्मिन भी मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

Asian Games 2023: भारत के अनुष अग्रवाला ने गुरुवार को एशियाई खेलों में घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल...

author-image
Bansal News
Asian Games 2023: अनुष अग्रवाला ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, जैस्मिन भी मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

Asian Games 2023: भारत के अनुष अग्रवाला ने गुरुवार को एशियाई खेलों में घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया।

Advertisment

वहीं राष्ट्रमंडल खेलों की ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता जैस्मिन लंबोरिया ने एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के महिला 60 किग्रा वर्ग में सऊदी अरब की हदील गजवान अशोर को हरा दिया।

एशियन गेम्स का दूसरा मेडल जीता

अनुष अग्रवाला ने घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया। ‘एट्रो’ पर घुड़सवारी कर रहे अग्रवाला ने 73.030 अंक जुटाये जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह उन्होंने एशियाड में अपना दूसरा मेडल हासिल किया।

मलेशिया के बिन मोहम्मद फाथिल मोहम्मद काबिल अम्बाब ने 75.780 अंक के कुल स्कोर से गोल्ड मेडल और हांगकांग के जैकलीन विंग यिंग सियू ने 73.450 अंक से सिल्वर मेडल जीता। इस ईवेंट में शामिल अन्य भारतीय हृदय विपुल छेदा मेडल स्पर्धा तक नहीं पहुंच सके और बाहर हो गये।

Advertisment

बुधवार को हृदय ने क्वालीफाइंग में पहला स्थान हासिल किया था। इससे पहले अग्रवाला ने छेदा, दिव्यकृति सिंह और सुदिप्ती हाजेला के साथ मिलकर भारत को 41 साल के बाद ड्रेसेज टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल दिलाया था।

जैस्मिन लंबोरिया मेडल से सिर्फ एक जीत दूर

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रमंडल खेलों की ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता जैस्मिन लंबोरिया ने एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के महिला 60 किग्रा वर्ग में सऊदी अरब की हदील गजवान अशोर को हरा दिया। अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही जैस्मिन ने 5 मिनट से भी कम समय में हदील को RAC (रैफरी ने मुकाबला रोका) से हराया।

पहले दौर में जैस्मिन को बाई मिली थी और हदील के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपने दमदार मुक्कों से पूरी तरह दबदबा बनाया। रैफरी ने सऊदी अरब की मुक्केबाज को दो ‘स्टैंडिंग काउंट’ दिए और फिर दूसरे दौर के मुकाबले को रोक दिया।

Advertisment

जैस्मिन अब ओलंपिक कोटा और इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है। क्वार्टर फाइनल में जैस्मिन को उत्तर कोरिया की वो उनग्योंग से भिड़ना है।

ये भी पढ़ें: 

PM Modi CG Visit: 30 सितंबर को परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम, भेजा गया आमंत्रण

Maneesh Sharma On Tiger 3: इंटरनेट पर तुरंत ब्लॉकबस्टर बन गया टाइगर का मैसेज, जानें क्या बोले डायरेक्टर

Advertisment

Bengaluru Bandh: 29 सितंबर को कर्नाटक बंद के दौरान जनजीवन प्रभावित होने की आशंका, जानें क्या है पूरा मामला

इस दिन शुरू होगी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, बैंक छूट और भी बहुत कुछ, जानें पूरी खबर

Kaam Ki Baat: दो हजार के नोट बदलने का अंतिम मौका, कल और परसों ही बदल पाएंगे नोट

Advertisment

asian games 2023, anush agarwalla, asian games india medal, asian games equestrian, jaismine lamboria, asian games 2023 boxing

jaismine lamboria asian games india medal asian games equestrian asian games 2023 boxing asian games 2023 anush agarwalla
Advertisment
चैनल से जुड़ें