Advertisment

Asian Games 2023: 10000 दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले धावक, जाने कैसे पाया मुकाम

author-image
Bansal News
Asian Games 2023: 10000 दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले धावक, जाने कैसे पाया मुकाम

भुवनेश्वर। Asian Games 2023  उत्तर प्रदेश के कार्तिक कुमार ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Interstate Athletics Championship) के शुरुआती दिन पुरुषों की 10000 दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने के साथ एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग स्तर को आसानी से पार कर लिया। कार्तिक ने 29 मिनट 01.84 सेकंड के समय के साथ पीला तमगा हासिल किया।

Advertisment

काफी बेहतर किया प्रदर्शन

चौबीस साल के इस धावक ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा  हांगझोऊ एशियाई खेलों (23 सितंबर से आठ अक्टूबर) के लिए निर्धारित 29 मिनट 30 सेकंड के क्वालीफाइंग समय से काफी बेहतर प्रदर्शन किया। एशियाई खेल सीनियर स्तर पर कार्तिक का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी होगा। उन्होंने 2018 में एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप में 10000 मीटर का कांस्य पदक जीता है। उनके उत्तर प्रदेश टीम और बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में प्रशिक्षण के साथी गुलबीर सिंह 29 मिनट 03.78 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग स्तर से कम समय लिया।

इन खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले दिल्ली के प्रीतम कुमार (29 मिनट 22.36 सेकंड) और मध्य प्रदेश के हरमनजोत सिंह (29 मिनट 26.86 सेकंड) ने भी एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग स्तर से कम समय लिया।  यह दोनों खिलाड़ी हालांकि एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे क्योंकि चीन के हांगझोऊ में होने वाले खेलों में किसी स्पर्धा में एक देश के केवल दो एथलीट भाग ले सकते हैं।

राष्ट्रीय कोच राधाकृष्ण नायर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ किसी स्पर्धा में अगर दो से अधिक खिलाड़ी क्वालीफाइंग स्तर को हासिल कर लेते है तो एएफआई अपने दिशानिर्देशों के तहत एशियाई खेलों के लिए शीर्ष दो का चयन करेगा।’’ हिमाचल प्रदेश की सीमा ने महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव को हराकर स्वर्ण पदक जीता लेकिन एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग समय को पार करने में नाकाम रहीं। सीमा ने 34 मिनट 20.01 सेकंड का समय लिया जबकि संजीवनी ने उनसे 14 सेकंड अधिक समय लिया।

Advertisment

पहले दिन का क्वालीफाइंग स्तर किया पार

एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग स्तर 32 मिनट 30.24 सेकंड है। संजीवनी ने इस स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘ मैं इससे पहले अमेरिका में थी जहां तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस था। अभी कुछ दिन पहले ही भारत लौटी हूं और मैं यहां की गर्मी और नमी से सामंजस्य नहीं बैठा सकी। ’’ भुवनेश्वर में तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस है लेकिन खिलाड़ियों को आर्द्रता (90 प्रतिशत) से काफी परेशानी हो रही है। दिन के पदक वाले दो अन्य स्पर्धाओं में किसी भी एथलीट ने पुरुषों और महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग स्तर हासिल नहीं किया।

संदीप कुमार ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में एक घंटा 27 मिनट 12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण जीता जबकि भावना जाट ने एक घंटा 37 मिनट तीन सेकंड के मीट रिकॉर्ड के साथ महिलाओं का स्वर्ण जीता। इससे पहले यह मीट रिकॉर्ड दीपमाला देवी (एक घंटा 39 मिनट ) था। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने एक घंटा 40 मिनट 33 सेकंड के समय के साथ निराशाजनक प्रदर्शन किया।

चार हीट में ज्योति याराजी ने हासिल किया शामिल

 2024 पेरिस ओलंपिक और अगस्त में हंगरी में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं इस खिलाड़ी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 28 मिनट 45 सेकंड है। महिलाओं की 400 मीटर शुरुआती दौर के पहली हीट में हरियाणा की अंजलि देवी ने  52.89 सेकंड का समय लिया और एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग स्तर (52.96 सेकंड) को हासिल किया। पुरुषों की 400 मीटर के शुरुआती दौर में केरल के मोहम्मद अनस याहिया ने चार हीट में 46.48 सेकंड के साथ सबसे तेज समय निकाला। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ के पहले दौर में ज्योति याराजी ने 11.65 सेकंड के साथ चार हीट में सबसे तेज समय हासिल किया।

Advertisment
asian games 2023 Interstate Athletics Championship Kartik Kumar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें