Advertisment

Asian Champions Trophy Hockey 2023: भारत ने डिफेंडिंग चैम्पीयन को पछाड़ा, सेमी फाइनल में की जगह पक्की

भारत ने डिफेंडिंग चैम्पीयन कोरिया को 3-2 से पछाड़ा। इस जीत के साथ भारत ने सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

author-image
Bansal news
Asian Champions Trophy Hockey 2023: भारत ने डिफेंडिंग चैम्पीयन को पछाड़ा, सेमी फाइनल में की जगह पक्की

Asian Champions Trophy Hockey 2023: भारत ने दक्षिण कोरिया पर 3-2 कि रोमांचक जीत के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा। इस जीत के बाद 10 अंकों के साथ भारत लिस्ट में सबसे ऊपर है।

Advertisment

मैच के शुरुआत में नीलकांत शर्मा ने छठे मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। भारत की ख़ुशी ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि कोरियाई टीम ने छह मिनट बाद बराबरी के गोल के साथ वापसी की।

हालाँकि, हरमनप्रीत सिंह ने 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को फिर से बढ़त दिला दी। इसके बाद मनदीप सिंह ने 33वें मिनट में एक गोल दाग दिया, जिससे स्कोर 3-1 हो गया और मैच में भारत की स्थिति मजबूत हो गई। यांग जिहुन ने 58वें मिनट में कोरिया के लिए एक गोल किया, लेकिन भारत ने अंतिम दो मिनट में बढ़त बरकरार रखी और मैच को 3-2 से जीत लिया।

भारत vs मलेशिया

भारत ने रविवार कि रात मलेशिया को 5-0 से बहुत करारी हार दी थी। इसी के साथ उन्होंने सेमी फाइनल के लिए अपना रास्ता आसान कर लिया था। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह (42'), गुरजंत सिंह (53'), जुगराज सिंह (54') के साथ कार्ती सेल्वम (15वें मिनट) और उप-कप्तान हार्दिक सिंह (32') ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। मलेशिया से इस जीत के बाद भारतीय टीम लिस्ट में सबसे ऊपर पँहुच गई थी।

Advertisment

मैच के शुरू से ही भारतीय टीम अच्छी लय में दिख रही थी। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, कि भारत ने मैच के चारों हाफ में गोल दागे। भारत ने मलेशिया को मैच में वापसी ही नहीं करने दी। मैच को भारत ने एक तरफा बना दिया ओर मलेशिया को बहुत करारी हार दी।

मैच का हाल

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की तरफ से कार्ती सेल्वम ने सबसे पहले स्कोर किया। कार्ती सेल्वम ने 15वें मिनट में गोल किया। जिसके बाद उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने 32वें मिनट में दूसरा गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में गोल्स की संख्या बढ़ा कर 3 कर दिया। इसके बाद गुरजंत सिंह भी पीछे नहीं हटे ओर 53वें मिनट में उन्होंने भी एक गोल दाग दिया।  मात्र 2 मिनट के अंदर जुगराज सिंह ने 54वें मिनट में स्कोर को 5-0 कर दिया। इस बीच भारतीय टीम ने मलेशिया को मैच में वापसी करने का बिल्कुल मौका नहीं दिया और मैच को 5-0 से जीत लिया।

ये भी पढ़ें: 

पूर्व PM मनमोहन सिंह के व्हीलचेयर से राज्यसभा पहुंचने पर BJP का तंज, इस बिल की चर्चा में हुए शामिल

Advertisment

Weather Update: बांग्लादेश की ओर एक्टिव हुआ चक्रवाती घेरा, छटे बादल, MP में अब बढ़ेगा पारा

Delhi Cabinet: दिल्ली सरकार ने कैबिनेट में किया फेरबदल, मंत्री आतिशी को मिलेगा ये प्रभार

8 August History: आज से हुई थी भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत, जानें इतिहास की ये घटनाएं

Advertisment

DPDP Bill: क्या है डाटा प्रोटेक्शन बिल, नियम तोड़ने वाली कंपनियों पर लगेगा भयंकर जुर्माना

Asian Champions Trophy Hockey 2023, Asian Champions Trophy, Hockey, भारत vs दक्षिण कोरिया, भारत vs मलेशिया, भारत सेमी फाइनल, India beat Korea, India beat Malaysia, India reach semifinal

Hockey Asian Champions Trophy Asian Champions Trophy Hockey 2023 India beat Korea India beat Malaysia India reach semifinal भारत vs दक्षिण कोरिया भारत vs मलेशिया भारत सेमी फाइनल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें