Advertisment

Asia Cup: भारत और श्रीलंका का मुकाबला टाई, भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, रविवार को पाकिस्तान से फाइनल

Asia Cup Indin Vs Sri Lanka: एशिया कप के सुपर-4 का मैच टाई हो गया। भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हरा दिया। श्रीलंका ने सुपर ओवर में भारत को 3 रन का टारगेट दिया था। भारत ने एक गेंद पर ही जीत हासिल कर ली।

author-image
Rahul Garhwal
Asia Cup India vs Sri Lanka match tied india win super over hindi news

हाइलाइट्स

  • भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया
  • भारत-श्रीलंका का सुपर-4 मैच टाई
  • रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल
Advertisment

Asia Cup Indin Vs Sri Lanka: एशिया कप के सुपर-4 का मैच टाई हो गया। भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हरा दिया। श्रीलंका ने सुपर ओवर में भारत को 3 रन का टारगेट दिया था। भारत ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर आसानी से जीत हासिल कर ली।

https://twitter.com/BCCI/status/1971652218458911093

भारत और श्रीलंका ने बनाए 202-202 रन

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 203 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बना दिए। मैच के रिजल्ट का फैसला सुपर ओवर से हुआ।

सुपर ओवर की कहानी

भारत की ओर से सुपर ओवर अर्शदीप ने डाला। पहली ही गेंद पर कुसल परेरा कैच आउट हो गए। दूसरी गेंद पर कामिंदु मेंडिस ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर दासुन शनाका कोई रन नहीं बना सके। अर्शदीप ने एक वाइड फेंकी। ओवर की चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। 5वीं गेंद पर दासुन शनाका कैच आउट हो गए। श्रीलंका ने सिर्फ 3 रन का टारगेट दिया।

Advertisment

एक गेंद में जीता भारत

india vs sri lanka asia cup 2025

भारत की ओर से बैटिंग करने कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे थे। सुपर ओवर में वानिंदु हसारंगा की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने 3 रन बनाकर मैच भारत के नाम कर दिया।

अभिषेक शर्मा की फिफ्टी

https://twitter.com/BCCI/status/1971606279065096371

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने धुआंधार बैटिंग की। उन्होंने 31 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे। सैमसन ने 39 और अक्षर ने 21 रन की पारी खेली।

पथुम निसांका का शतक

https://twitter.com/ICC/status/1971641558480179593

श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके लगाए। कुसल परेरा ने 32 गेंदों पर 58 रन बनाए। कुसल परेरा ने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इन दोनों की पारियों के दम पर ही श्रीलंका 202 रन बना पाई।

Advertisment

एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। लीग स्टेज और सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। अब फाइनल में भारत और पाकिस्तान एशिया कप के खिलाफ के लिए लड़ेंगे।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

India vs Sri Lanka super over win India vs Sri Lanka super over India beat Sri Lanka in super over Asia Cup India vs Sri Lanka hindi news asia cup india vs sri lanka Asia Cup hindi news asia cup
Advertisment
चैनल से जुड़ें