Advertisment

Asia Cup Hockey 2025: भारत चौथी बार बना एशिया कप हॉकी चैंपियन, फाइनल में साउथ कोरिया को हराया,वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई

Asia Cup Hockey 2025 Final: एशिया कप मेंस हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया। इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

author-image
BP Shrivastava
Asia Cup Hockey 2025 Final

Asia Cup Hockey 2025 Final

हाइलाइट्स

  • एशिया कप हॉकी फाइनल
  • भारत ने साउथ कोरिया को हराया
  • चौथी बार बना एशिया कप चैंपियन
Advertisment

Asia Cup Hockey 2025 Final: एशिया कप मेंस हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर में रविवार, 7 सितंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत ने साउथ कोरिया को 4-3 से हराया। इस खिताबी जीत से भारत ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

https://x.com/BansalNews_/status/1964720825074163870

भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। वहीं सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने 1-1 गोल किया। हालांकि इससे पहले 9वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला था, लेकिन कोरियन गोलकीपर ने जुगराज सिंह के प्रयास को नाकाम कर दिया। साउथ कोरिया के लिए सोन डायन ने गोल किया।

दूसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। कोरियन गोलपोस्ट के करीब संजय के पास पर दिलप्रीत ने कोरिया का तख्ता बजा दिया।

Advertisment

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1964718932679655702

[caption id="attachment_891177" align="alignnone" width="887"]publive-image साउथ कोरियाई गोल पोस्ट पर हमला करते भारतीय टीम के खिलाड़ी।[/caption]

यहां बता दें, एशिया कप हॉकी विजेता टीम को 2026 के वर्ल्ड कप में सीधी एंट्री मिलती है।

इससे पहले टूर्नामेंट के सुपर-4 चरण में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2–2 से बराबर रहा था।

Advertisment

भारत की FIH रैंक-07 और दक्षिण कोरिया की रैंक 15 है। यह मुकाबला दोनों टीमों की रणनीति, ताकत और अनुभव की असली परीक्षा साबित हुई।

[caption id="attachment_891190" align="alignnone" width="910"]publive-image एशिया कप हॉकी में खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न की मुद्रा में।[/caption]

भारत की ओर से इस तरह हुए गोल

  • पहला गोल: सुखजीत सिंह (पहला क्वार्टर-पहला मिनट)
  • दूसरा गोल: दिलजीत सिंह (दूसरा क्वार्टर-13वां मिनट)
  • तीसरा गोल: दिलजीत सिंह (तीसरा क्वार्टर-15वां मिनट )
  • चौथा गोल: अमित रोहिदास (चौथा क्वार्टर-5वां मिनट )
Advertisment

साउथ कोरिया के सोन डायन ने दागा गोल

चौथे क्वार्टर के छठे मिनट यानी मैच के 51वें मिनट में साउथ कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिसे सोन डायन ने गोल में तब्दील किया। इस तरह कोरिया ने बढ़त के अंतर को 1-4 किया।

[caption id="attachment_891565" align="alignnone" width="905"]publive-image भारतीय टीम के मुख्य कोच शिवेंद्र सिंह के साथ सबसे सीनियर प्लेयर मनप्रीत गोल्ड कप ट्रॉफी लिए हुए।[/caption]

टीम में एमपी से कोच और प्लेयर

[caption id="attachment_891685" align="alignnone" width="876"]publive-image भारतीय हॉकी टीम के मजबूत डिफेंडर विवेक सागर प्रसाद एशिया कप ट्रॉफी के साथ।[/caption]

Advertisment

एशिया कप हॉकी चैंपियन बनने वाली टीम में मध्यप्रदेश के विवेक सागर प्रसाद खिलाड़ी और शिवेंद्र सिंह चौधरी कोच के रूप में शामिल हैं।  विवेक मूल रूप से इटारसी के रहने वाले हैं और मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी हैं। उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सीधे डीएसपी बनाया था। विवेक सागर कई साल से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसी तरह टीम के मुख्य कोच शिवेंद्र सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं। लम्बे समय तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसी के साथ शिवेंद्र ने कोच बनने से पहले भारतीय टीम की ओर से ओलंपिक, वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ और एशिया कप टीम में खेल चुके हैं। अब टीम के कोच के रूप में योगदान दे रहे हैं। टीम ने पिछले दो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी इनकी कोचिंग में जीता है। शिवेंद्र को पिछले साल ही द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया है।

[caption id="attachment_891567" align="alignnone" width="911"]publive-image एशिया कप हॉकी 2025 ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी।[/caption]

भारत 9वीं बार पहुंचा था फाइनल में

भारतीय टीम 9वीं बार हॉकी एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। भारत ने अब तक 3 बार एशिया कप हॉकी का खिताब अपने नाम किया है। साल 2003 में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 4-2 से हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2007 में भारत ने साउथ कोरिया को 7-2 से शिकस्त दी और तीसरी बार 2017 में मलेशिया को 2-1 से हराकर चैंपियन बना।
अब भारत ने चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वहीं साउथ कोरिया तीसरी बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। इससे पहले साउथ कोरिया ने साल 2017 में भारत और 2022 में मलेशिया को हराकर खिताब जीता था।

Advertisment

[caption id="attachment_891191" align="alignnone" width="914"]publive-image गोल दागने के बाद सुखजीत सिंह टीममेड के साथ जोश में दिखाई देते हुए।[/caption]

भारत Vs साउथ कोरिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत का एशिया कप में कोरिया के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच ( फाइनल 2025 समेत) अब तक 22 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 11 बार जीत दर्ज की है, सिर्फ 2 मैच गंवाए हैं जबकि 9 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हाल ही में एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज में भी भारत और कोरिया का मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। कोरिया ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2021 में सुल्तान अजलान शाह कप के फाइनल में शूटआउट के जरिए दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: MP Women Hockey Academy: एमपी विमेंस एकेडमी के चीफ कोच परमजीत की छुट्टी, 8 महीने से थे गायब, साजिश का भी आरोप

MPCA President: महानआर्यमन सिंधिया मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवाअध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

MPCA New President

MPCA New President Mahanaryaman Scindia: मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का नया अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया बिना किसी विरोध के निर्वाचित हो गए। वे सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं, जिन्हें प्रदेश क्रिकेट की कमान मिली है। एमपीसीए की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। एक पोस्ट पर दो फॉर्म जमा हुए थे, उसमें से एक फॉर्म रविवार, 31 अगस्त (समय सीमा) की शाम सहमति से वापस ले लिया गया। एसोसिएशन के सचिव पद पर सुधीर असनानी और कोषाध्यक्ष संजीव दुआ काबिज हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Rajgir Hockey Final 2025 India wins Asia Cup Hockey India vs South Korea Hockey Final India Hockey Champion hockey india news FIH Ranking India Korea Asian Hockey Championship 2025 Asia Cup Hockey Winner 2025 Asia Cup Hockey 2025 Final Result Asia Cup Hockey 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें