Advertisment

Asia Cup 2023: भारत के लिए पदकों की बारिश, नीरज चोपड़ा ने फिर जीता गोल्ड, अन्य खेलों में भी आए मेडल, जानें पूरी खबर

Asia Cup 2023: ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ 88.88...

author-image
Bansal News
Asia Cup 2023: भारत के लिए पदकों की बारिश, नीरज चोपड़ा ने फिर जीता गोल्ड, अन्य खेलों में भी आए मेडल, जानें पूरी खबर

Asia Cup 2023: ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ 88.88 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई खेलों की भालाफेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता जबकि किशोर जेना ने 87.54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

Advertisment

नीरज और जेना का रहा दबदबा

भालाफेंक स्पर्धा में मुकाबला दोनों भारतीयों के ही बीच था और जेना ने एक समय 86.77 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ बढत भी बना ली थी लेकिन पिछली बार के चैम्पियन चोपड़ा ने अपने चौथे थ्रो पर 88.88 मीटर फेंककर फिर बढत बना ली।

चोपड़ा ने 82.38, 84.49, 88.88 और 80.80 मीटर के थ्रो फेंके। उनका तीसरा और छठा थ्रो फाउल रहा। वहीं जेना ने 81.26, 79.76, 86.77 और 87.54 के थ्रो फेंके। उनका 5वां और छठा थ्रो फाउल रहा। जापान के डीन रौड्रिक गेंकी ने 82.68 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

रिले टीम और अविनाश भी छाई

वहीं दूसरी और भारत की रीले टीम भी कहाँ पीछे हटने वाली थी। भारतीय पुरूष 4x400 मीटर रिले टीम ने भी भारत का नाम ऊंचा रखते हुए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता।

Advertisment

जब भारत के लिए मेडल की बारिश हो ही रही थी तो अविनाश भी कहाँ पीछे हटने वाले थे। भारत के लंबी दूरी के धावक अविनाश साबले ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर में रजत पदक जीता। भारत के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 13 मिनट 21.09 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।

साबले का यह दूसरा मेडल

बहरीन के बिरहानु यमाताव बालेव ने 13:17:40 के प्रयास के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि उनके हमवतन दावित फिकादु अदमासु ने 13:25:63 का समय लेकर ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने 13:29:93 का समय लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह आखिर में चौथे स्थान पर रहे। साबले का यह इन खेलों में दूसरा मेडल है। उन्होंने पिछले सप्ताह 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था।

Advertisment

महिला टीम ने भी जीता सिल्वर

भारत के लिए खुशखबरी यहीं समाप्त नहीं होती है। अब वो डाईलोग है ना, ‘म्हारी छोरियाँ छोरों से कम है के’, वैसा ही कुछ हुआ है।

जहां एक तरफ भारतीय पुरूष 4x400 मीटर रिले टीम ने भी भारत का नाम ऊंचा रखते हुए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता तो वहीं दूसरी ओर भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता।

ये भी पढ़ें: 

Business Tips: त्यौहार के दिनों में लाखों की कमाई करा देंगे ये बिजनेस, कम दिनों में होगा लाखों का फायदा

Advertisment

Sanjay Singh Arrested: शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार

Asian Games 2023: हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर, सुनील कुमार ने भी रचा इतिहास

MP News: एसडीओपी यशस्वी शिंदे ने दिया इस्तीफा, 3 अक्टूबर को डीएसपी के पद पर हुआ था तबादला

CG Elections 2023: छत्‍तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी, 18 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट

asian games, asian games india medals, india in asian games, asian games 2023 medal tally, neeraj chopra, avinash sable, kishore jena 

Avinash Sable Neeraj chopra Asian Games kishore jena india in asian games asian games india medals asian games 2023 medal tally
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें