Advertisment

Asia Cup 2022: भारत ने आठवीं बार बनाई फाइनल में जगह ! थाईलैंड को 74 रनों से दी करारी शिकस्त

author-image
Bansal News
Asia Cup 2022: भारत ने आठवीं बार बनाई फाइनल में जगह ! थाईलैंड को 74 रनों से दी करारी शिकस्त

Asia Cup 2022: इस वक्त की बड़ी खबर खेल गलियारे से सामने आ रही है जहां पर महिलाओं के एशिया कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 74 रनों से थाईलैंड को करारी मात दी है। जिसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Advertisment

जानें कैसा रहा खेल

आपको बताते चलें कि, आज के टूर्नामेंट में भारत ने पहले खेलते हुए शेफाली वर्मा की 42 रनों की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 148 रन बनाए।जवाब में थाईलैंड की टीम पूरे ओवर खेलकर सिर्फ 74/9 का स्कोर ही बना सकी। यहां पर मैच मेंभारत ने पॉवरप्ले के बाद 47 रन बनाकर एक विकेट खोया। इसके बाद भारत के निरंतर गिर रहे विकेटों के बीच शफाली ने 28 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर (36) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।जवाब में दीप्ति की घातक गेंदबाजी के चलते थाईलैंड ने 21 तक अपने चार विकेट खो दिए। इसके बाद भी लगातार झटकों के बीच थाईलैंड लक्ष्य से दूर रह गई।ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने इस खेल में आज सात मैचों में 7.15 की अद्भुत औसत से 13 विकेट ले लिए हैं। वह एशिया कप 2022 में इस समय सर्वाधिक विकेट वाली गेंदबाज बनी हुई है।

आठवीं बार फाइनल में बनाई जगह

आपको बताते चलें कि, आज के मैच के बाद टीम इंडिया ने इस बार के खेल में लगातार आठवीं बार (सभी संस्करण) एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है।बता दें भारतीय महिला टीम एशिया कप इतिहास की सफल टीम है, जिसने सबसे ज्यादा छह बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

महिला एशिया कप सेमीफाइनल भारतीय महिला क्रिकेट टीम womens asia cup 2022 women asia cup t20 women asia cup smriti mandhana india women vs thailand women semi final live score india women cricket team ind w vs thai w asia cup semi final Harmanpreet Kaur Deepti Sharma "Shafali Verma"
Advertisment
चैनल से जुड़ें