Advertisment

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईँ अभिनेत्री अनन्या पांडे, जारी होगा नया समन!

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईँ अभिनेत्री अनन्या पांडे, जारी होगा नया समन! Aryan Khan Drugs Case: Actress Ananya Pandey did not appear before NCB, new summons to be issued!

author-image
Bansal News
Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईँ अभिनेत्री अनन्या पांडे, जारी होगा नया समन!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मादक पदार्थ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश नहीं हुयीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आर्यन बालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के पुत्र हैं। एनसीबी ने पिछले हफ्ते अनन्या से दो दिन पूछताछ की थी और उन्हें सोमवार को फिर बुलाया गया था।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार को सुबह करीब 11 बजे एजेंसी के समक्ष पेश होना था लेकिन वह तीसरे दौर की पूछताछ के लिए नहीं आईं। इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि शुक्रवार को अनन्या से आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट को लेकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। 2019 में हिंदी सिनेमा में प्रवेश करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री से बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी।

आर्यन खान फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान एनसीबी को अनन्या और आर्यन के बीच व्हाट्सऐप चैट के कुछ अंश मिले। अधिकारी इस बारे में और जानकारी एकत्र करना चाहते हैं इसलिए अनन्या को एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बृहस्पतिवार को एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।

shahrukh khan's son aryan mumbai cruise drug party ncb summons ananya panday today ncb summons ananya panday ncb raids ananya pandey ncb raids ananya panday house ncb questions ananya panday ncb grills ananya panday ncb arrests aryan khan Drugs Case bail of aryan khan aryan khan's bail aryan khan update aryan khan news Aryan khan ncb aryan khan mumbai drug party aryan khan latest news aryan khan jail aryan khan in jail aryan khan hearing aryan khan drugs case aryan khan drugs aryan khan drug case aryan khan denied bail aryan khan custody Aryan Khan Case Aryan Khan bail rejected aryan khan bail news aryan khan bail aryan khan arrested in cruise drug case aryan khan arrested aryan khan arrest aryan khan age aryan khan Ananya Pandey news ananya pandey ncb raid ananya pandey ncb office ananya pandey ncb news ananya pandey ncb ananya pandey latest news ananya pandey jail ananya pandey house ncb ananya pandey drugs ananya pandey drug case ananya pandey crying at ncb ananya pandey crying ananya pandey arrest Ananya Pandey ananya panday news ananya panday ncb raid house ananya panday ncb office ananya panday ncb ananya panday latest news ananya panday house raid ananya panday
Advertisment
चैनल से जुड़ें