Advertisment

Aryan Khan Case: मुंबई पुलिस ने दर्ज किया सैल का बयान, हुए चौकाने वाले खुलासे

Aryan Khan Case: मुंबई पुलिस ने दर्ज किया सैल का बयान, हुए चौकाने वाले खुलासे Aryan Khan Case: Mumbai Police records Sal's statement, shocking revelations

author-image
Bansal News
Aryan Khan Case: एनसीबी ने अदालत से कहा, शाहरुख के लाड़ले ना सिर्फ केवल मादक पदार्थ बल्कि उसकी अवैध तस्करी में भी शामिल..

मुंबई। मुंबई के तट से एक क्रूज़ जहाज से मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले में आरोपी आर्यन खान को छोड़ने के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों पर लगे वसूली के आरोपों के संबंध में मुंबई पुलिस ने स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सैल मंगलवार की शाम पुलिस के समक्ष पेश हुए थे और बुधवार को तड़के करीब तीन बजे तक उनका बयान दर्ज किया गया।

Advertisment

बयान दर्ज कराने के बाद सैल आजाद मैदान स्थित सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय से बुधवार की सुबह निकले। अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा किए गए खुलासों के मद्देनजर शहर की पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। सैल के वकील तुषार खंडारे ने दावा किया था कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई के तट पर एक क्रूज़ जहाज पर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी के दौरान उनके मुवक्किल का ‘‘गलत इस्तेमाल’’ किया गया था।

छापेमारी में कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त किए गए थे और मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें चार आवेदन मिले हैं जिनमें एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य अधिकारियों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप लगाए गए हैं तथा इन दावों की जांच के लिए छानबीन की जा रही है। इनमें से एक आवेदन मामले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने क्रूज़ जहाज छापेमारी मामले में के पी गोसावी और अन्य गवाहों को फोन पर किसी सैम डि’सूजा से बात करते सुना था।

सैल के मुताबिक, बातचीत में 25 करोड़ रुपये की मांग का जिक्र था, जिसमें से आठ करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिए जाने थे। इस पूरे घटनाक्रम के बीच वानखेड़े मंगलवार को एनसीबी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि वे सैल द्वारा किए सभी दावों की जांच करेंगे। उनके अनुसार, पुलिस के दल सैल के आवेदन में उल्लेखित मोबाइल फोन नंबरों के स्थानों के साथ-साथ विभिन्न जगहों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं जथा जांच के बाद ही उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के खिलाफ भी दो आवेदन मिले हैं। लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। मलिक ने वानखेड़े पर कई आरोप लगाए हैं जिनमें अवैध तरीके से फोन टैप करना और नौकरी के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करना शामिल है। सैल ने मंगलवार को कहा था कि वह वानखेड़े और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली की मांग के अपने आरोप पर कायम हैं और किसी ने उन्हें बरगलाया नहीं है।

shahrukh khan's son aryan mumbai cruise drug party shahrukh khan songs shahrukh khan son shahrukh khan news shahrukh khan ncb shahrukh khan aryan kha Shahrukh Khan Shah Rukh Khan ncb busts mumbai cruise drug party latest news ncb busts mumbai cruise drug party ncb arrests aryan khan narcotics control bureau mumbai cruise drug bust mumbai cruise drug bust cruise drug case bail of aryan khan aryan khan's bail aryan khan news Aryan khan ncb aryan khan mumbai drug party aryan khan latest news aryan khan jail aryan khan in jail aryan khan hearing aryan khan drugs case aryan khan drugs aryan khan drug case aryan khan drug bust aryan khan denied bail Aryan Khan Case aryan khan bail news Aryan Khan Bail Hearing aryan khan bail aryan khan arrested in cruise drug case aryan khan arrested aryan khan arrest aryan khan
Advertisment
चैनल से जुड़ें