Advertisment

इंडोनेशियाई नृत्यांगना श्रीयानी ने भारत और इंडोनेशिया की ‘रामायण’ पर कही यह बात

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। असम के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड पर सुंदर प्रस्तुति दी गई।

author-image
Bansal News
इंडोनेशियाई नृत्यांगना श्रीयानी ने भारत और इंडोनेशिया की ‘रामायण’ पर कही यह बात

रायपुर। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। असम के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड पर दी गई सुंदर प्रस्तुति देख दर्शक झूम उठे। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisment

वहीं राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन महाराष्ट्र के वर्धा से आए रामायण दल के कलाकारों ने अरण्य काण्ड के "सीता हरण" प्रसंग का जीवंत चित्रण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

भजन संध्या में भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा व बाबा हंसराज रघुवंशी इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में प्रस्तुति दी। वहीं, इंडोनेशिया के दल ने रामकथा के स्वरूप को दर्शाया। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कंबोडिया से आए कलाकारों ने भी राम कथा की मनमोहक प्रस्तुति दी।

publive-image

भांचा राम सबके हैं

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भांचा राम सबके हैं...! महोत्सव के दौरान राम राम, जय राजाराम की गूंज के साथ माहौल भक्तिमय रहा। झारखंड के कलाकारों द्वारा भी अरण्यकांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सीता हरण और शबरी के झूठे बेर खाने का मनमोहक प्रस्तुतिकरण हुआ।

Advertisment

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का मंच भी भगवान श्री राम के भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

publive-image

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में महाकाव्य विभिन्न रूपों में आएगा नजर

छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ में प्रस्तुति देने आई इंडोनेशियाई नृत्यांगना नी वायन श्रीयानी का कहना है कि ‘रामायण’ की कहानी भारत और इंडोनेशिया में एक जैसी है, लेकिन सांस्कृतिक कारकों के चलते महाकाव्य के विभिन्न रूप सामने आते हैं।

श्रीयानी भगवान राम का चरित्र निभाती हैं और उन्हें यह तथ्य पसंद है कि राम ने अपनी प्यारी पत्नी सीता को परिवार में वापस लाने के लिए बहुत संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि राम के चरित्र में ढलने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि इस किरदार की अभिव्यक्ति में बहुत सारे हावभाव शामिल हैं।

Advertisment

रामायण की कहानी भारत और बाली में एक ही है

रायगढ़ शहर के रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के इतर श्रीयानी ने बताया कि रामायण की कहानी भारत और बाली में एक ही है, लेकिन सांस्कृतिक कारक इसे अलग रूप दे देते हैं। उन्होंने कहा कि इंडोनेशियाई व्याख्या में तीन प्रकार के पात्र हैं- पुरुष, महिला और एक मध्यम श्रेणी का किरदार।

श्रीयानी ने कहा कि राम का चरित्र मध्यम श्रेणी में आता है, क्योंकि यह अति पुरुष रूप नहीं है। महिलाएं भी राम का किरदार निभा सकती हैं, क्योंकि उनकी अभिव्यक्तियां रावण की तरह चरम नहीं हैं। इस महाकाव्य के प्रति वह कैसे आकर्षित हुईं? इस बारे में उन्होंने कहा कि कि रामायण” अच्छाई, बुराई, प्रेम और जीवन के कई अन्य पहलुओं के बारे में बहुत कुछ सिखाती है।

publive-image

कंबोडिया में 27 क्षेत्र हैं

कम्बोडियाई नृत्य मंडली के प्रमुख पेन्ह चुनित ने कहा कि कंबोडिया में 27 क्षेत्र हैं और प्रत्येक ने ‘रीमकर’ (कम्बोडियाई रामायण) में कुछ अद्वितीय कारक जोड़े हैं। अन्य राज्यों के कलाकारों में, कर्नाटक के यक्षगान समूह का नेतृत्व करने वाले के.एस. हेगड़े ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है कि रामायण पर इतने व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Advertisment

यक्षगान कर्नाटक में लोक रंगमंच का एक लोकप्रिय रूप है, जिसकी उत्पत्ति 500 साल से भी पहले हुई थी। हेगड़े का दल अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और अन्य देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुका है। उन्होंने कहा कि रामायण सांस्कृतिक आदान प्रदान का एक बेहतरीन माध्यम है।

गुरुवार को शुरू हुए इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में 12 राज्यों के कलाकार व कंबोडिया एवं इंडोनेशिया के दो अंतरराष्ट्रीय दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें-

MP इंदौर में नेपाल के PM पुष्पकमल दाहाल प्रचंड का कुछ इस तरह हुआ स्वागत, जानें क्या बोले CM शिवराज सिंह चौहान

Junior Mens Asia Cup Hockey: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता खिताब, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई

Karnataka News: कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, पांच गारंटी 1 जुलाई से होंगी लागू, जानें क्या हैं ये योजनाएं

Chhattisgarh cg Ramayana National Ramayana Festival CG National Ramayana Festival
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें