Advertisment

Arowana Fish Rules : ये मछली बन सकती है आपका गुड लक, जान लें नाम और रखने के नियम

author-image
Preeti Dwivedi
Arowana Fish Rules : ये मछली बन सकती है आपका गुड लक, जान लें नाम और रखने के नियम

नई दिल्ली। Arowana Fish Rules:व्यक्ति की सफलता और असफलता के पीछे वास्तु भी काफी हद तक काम करता है। Vastu tips वो इसलिए क्योंकि इससे हमारे घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। इन्हीं वास्तु नियमों में से एक है घर में मछली यानि एक्वेरियम रखने के नियम। वैसे तो कई लोग शौकिया तौर पर घरों में एक्वेरियम रखते हैं लेकिन क्या आपको पता है वास्तु के अनुसार कौन सी मछली घर में रखना शुभ होता है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बता ते हैं कि घर में एक्वेरियम रखने के नियम क्या हैं साथ ही कौन सी मछली आपके लिए लकी साबित हो सकती है। वास्तु शास्त्र में घर में एक्वेरियम रखना शुभ माना गया है। इन्हें घर में रखने से व्यक्ति की किसमत का ताला खुल जाता है।

Advertisment

एरोवाना मछली के लाभ arowana-fish-rules
ऐरावाना मछली अच्छे स्वास्थ्य, धन, सुख-समृद्धि और शक्ति का प्रतीक मानी गई है। इतना ही नहीं ये मछली बुरी शक्तियों को दूर करती है और घर से नकारात्मकता को दूर करती है। ऐसे में आपको बता दें यदि अगर आप भी घर में एक्वेरियम में एरोवाना मछली को रखने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आपको इससे जुड़े नियम जानना भी जरूरी है। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में घर में एरोवाना फिश को रखना बहुत शुभ माना गया है।

घर की किस दिशा में रखनी चाहिए एरोवाना फिश —
आपको बता दें अगर आप घर में एक्वेरियम में एरोवाना फिश को नहीं रखना चाहते, या फिर मछली को नहीं पालना चाहते , तो इसकी जगह आप मुंह में सिक्का लिए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति को भी घर में रख सकते हैं। इसके रखने की दिशा घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व-दक्षिण दिशा शुभ मानी जाती है। जानकारों की मानें तो ऐसा भी कहा जाता है कि एरोवाना मछली तलहटी में बैठकर भूकंप आने के संकेत पहले ही दे देती है।

वास्तु टिप्स मछली के लिए वास्तु टिप्स घर में मछली की सही दिशा एरोवाना फिश के लाभ एरोवाना फिश के टिप्स एरोवाना फिश vastu tips for rich vastu tips for money vastu tips for home vastu tips for fish vastu tips for arowana fish Vastu tips negativity from fish keep arowana fish fish arowana fish tips arowana fish direction arowana fish benefits
Advertisment
चैनल से जुड़ें