Advertisment

जम्मू-कश्मीर में आर्मी वैन खाई में गिरी: मराठा रेजिमेंट के 18 जवान सवार थे, 5 जवानों की गई जान, 10 घायल

Army Van Accident: जम्मू-कश्मीर में आर्मी वैन खाई में गिरी: मराठा रेजिमेंट के 18 जवान सवार थे, 5 जवानों की गई जान, 10 घायल हो गए, पुंछ में LOC के पास हादसा हुआ, रेस्क्यू जारी

author-image
BP Shrivastava
Army Van Accident

Army Van Accident Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में मंगलवार, 24 दिसंबर की शाम आर्मी वैन 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 11 मराठा रेजिमेंट के 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 जवानों की जान चली गई और 10 घायल हो गए। तीन जवानों की खोज चल रही है। घायलों की चार जवानों की हालत गंभीर है। घटना पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके की है। जवान वैन से नियंत्रण रेखा (LOC) की ओर जा रहे थे। आर्मी ने जवानों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Advertisment

[caption id="attachment_723152" align="alignnone" width="835"]publive-image 150 फीट खाई में गिरी आर्मी वैन।[/caption]

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी जवान शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई।

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Advertisment

https://twitter.com/Whiteknight_IA/status/1871556332592984191

पिछले महीने गई थी 5 जवानों की जान

इससे पहले नवंबर में दो अलग- अलग हादसों में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार के खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत हो गई थी।

तीन महीने पहले राजौरी में हुआ था हादसा

तीन महीने पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 17 सितंबर की रात सेना का अर्माडा वाहन खाई में गिर गया था। इस घटना में 4 जवान घायल हुए थे। यह घटना पहाड़ी जिले के मंजाकोट इलाके की थी।

साल 2023 में लद्दाख में 9 जवानों की हुई थी मौत

लद्दाख में 19 अगस्त 2023 को सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की जान चली गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ था।

Advertisment

29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एंबुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत

29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एंबुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह एक्सीडेंट लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी।

23 दिसंबर 2022 : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा था, 16 जवानों की हुई थी मौत

Advertisment

23 दिसंबर 2022 में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक गहरी खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई। आर्मी के अनुसार यह वाहन एक मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा था। इस वाहन के साथ आर्मी की दो वैन और थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

Army van fell into ditch Jammu and Kashmir Army van fell into ditch 18 soldiers were board Maratha Regiment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें