Advertisment

MP में सेना का पहला कोविड सेंटर तैयार ,300 जवानों ने 48 घंटे में तैयार किया कोविड सेंटर

author-image
Bansal News
कोविड अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

भोपाल। मध्यप्रदेश में सेना का पहला कोविड सेंटर तैयार किया गया है। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में सेना के थ्री ईएमई सेंटर के 300 जवानों ने महज 48 घंटे में 150 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार किया है। यहां ए सिम्टोमेटिक मरीजों का इलाज किया जाएगा। थ्री ईएमई सेंटर में 12 हजार वर्गफीट में बने चार बैरकों को आइसोलेशन सेंटर के रूप में डेवलप किया गया है।

Advertisment

सुदर्शन चक्र कोर के कर्नल राजेश कुमार के मुताबिक आइसोलेशन सेंटर डेवलप करने के आदेश उन्हें 20 अप्रैल की शाम को मिले थे और जवानों ने 48 घंटे लगातार काम कर यह सेंटर तैयार कर लिया। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को सीएमएचओ भोपाल रेफर करेंगे। सिर्फ उन्हीं को इस आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। कोविड पेशेंट खुद यहां भर्ती होने नहीं आ सकेंगे। बता दें मुख्यमंत्री ने कोर कमांडर अतुल्य सोलंकी और ब्रिगेडियर आशुतोष शुक्ला से इसे लेकर मुलाकात की थी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें