Advertisment

Army Agniveer Result 2024: आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Army Agniveer Result 2024: आर्मी अग्निवीर रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं।

author-image
Kalpana Madhu
Army Agniveer Result 2024: आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Army Agniveer Result 2024: आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय थलसेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

Advertisment

सेना द्वारा जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन और नर्सिंग असिस्टेंट के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा के नतीजे (Indian Army Agniveer Result 2024) सोमवार, 27 मई को घोषित किए। इसके साथ ही विभिन्न कटेगरी में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

Indian Army Agniveer Result 2024 ऐसे करें चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए आर्मी के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।

इसके बाद होम पेज पर दिए गए अग्निवीर सेक्शन में जाएं।

अब CEE Results के लिंक पर क्लिक करें।

फिर नए पेज पर अपने सम्बन्धित कटेगरी के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

उम्मीदवार सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर देख सकते हैं।

समय-समय पर विज़िट करते रहें पोर्टल

बता दें कि भारतीय थलसेना द्वारा जनरल ड्यूटी, टेक्निकल ब्रांच, क्लर्क और ट्रेड्समैन कटेगरी में अग्निवीर के, खबरों के मुताबिर, करीब 25 हजार पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 22 अप्रैल से 3 मई 2024 तक किया गया था।

Advertisment

इस भर्ती प्रक्रिया नतीजों की घोषणा 27 मई को किए जाने के बाद सफल घोषित उम्मीदवारों हेतु चयन प्रक्रिया का अगला चरण आयोजित किया जाना है। अगले चरण की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आर्मी के भर्ती पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए।

Advertisment
चैनल से जुड़ें