Advertisment

Singham Again: सिंगम अगेन में खलनायक के अवतार में दिखेंगे अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी ने शेयर किया पोस्टर

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें अर्जुन कपूर विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।

author-image
Ujjwal Rai
Singham Again: सिंगम अगेन में खलनायक के अवतार में दिखेंगे अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी ने शेयर किया पोस्टर

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं।

Advertisment

इससे पहले रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ सिंघम और सिंघम 2 बना चुके हैं। वहीं रणवीर सिंह के साथ सिम्बा और अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी बनाई थी।
इन सभी फिल्मों को अच्छे रिएक्शन मिले थे। अब सिंघन अगेन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को दिया बर्थडे गिफ्ट

arjun kapoor

'सिंघम अगेन' (Singham Again) में अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। अर्जुन पहली बार किसी खलनायक का किरदार निभाने वाले हैं। दरअसल, रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन (25 जून) पर स्टोरी शेयर की थी।

इसमें उन्होंने अर्जुन कपूर को विश किया था। इस स्टोरी में रोहित ने जो फोटो शेयर किया था, वो अर्जुन कपूर का खलनायक लुक का है। इस लुक में अर्जुन बहुत खतरनाक नजर आ रहे हैं।

Advertisment

बर्थडे पर हुआ एक और खतरे का खुलासा

[caption id="attachment_355835" align="alignnone" width="275"]arjun arjun kapoor[/caption]

रोहित शेट्टी के अर्जुन को दिए इस बर्थडे गिफ्ट से अर्जुन बेहद खुश नजर आए। बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर स्टोरी रीशेयर करते हुए लिखा, 'रोहित शेट्टी सर, क्या गिफ्ट है!!! बर्थडे पर हुआ एक और खतरे का खुलासा।'

अर्जुन के चेहरे पर खून के छींटे

बता दें कि इस पोस्टर (Singham Again) में अर्जुन कपूर बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके पूरे चेहरे पर खून के छींटे देखे जा सकते हैं।

Advertisment

इस दिन रिलीज हो रही मूवी

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) 1 नवंबर 2024 को रिलीज हो रही है। इसे लेकर रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक पोस्टर जारी किया था। उन्होंने लिखा कि- शेर आंतक मचाता है, जख्मी शेर तबाही! इस दिवाली सिनेमाघरों में फिर से मिलते हैं।

15 अगस्त को रिलीज होनी थी मूवी

बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, इसे अब पोस्टपोन कर दिया गया है।

Advertisment

अर्जुन कपूर ने ऐसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने 25 जून को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर ने मंगलवार को देर रात ग्रांड पार्टी का आयोजन किया जिसमें तमाम फिल्मी सितारे शरीक हुए।

उनकी बहनें जाह्नवी कपूर से लेकर शनाया कपूर, उनके दोस्त और कजिन मोहित मारवा, चाचा और चाची संजय कपूर और महीप कपूर जैसे सेलेब्रिटीज को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

अर्जुन का मलाइका से हुआ ब्रेकअप?

हालांकि, अर्जुन कपूर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं। अर्जुन कपूर की पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी को फैंस और मीडिया एक बार फिर से ब्रेकअप का नाम दे रहे हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें...सिनेमाघरों में रिलीज हुई कल्की 2898 AD: सोशल मीडिया पर छाई प्रभास की मूवी, जानें क्या हैं लोगों के रिव्यू?

Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप ! बर्थडे बैश में नहीं पहुंचीं एक्ट्रेस, इतने साल का था रिश्ता

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें