/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Arif-Aqeel-ka-Nidhan.webp)
हाइलाइट्स
कांग्रेस के सीनियर नेता आरिफ अकील का निधन
भोपाल के निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
पहली बार 1990 में विधायक चुने गए थे आरिफ अकील
Arif Aqeel ka Nidhan: कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री रहे आरिफ अकील का निधन हो गया है। आरिफ अकील ने सोमवार सुबह भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
उनके बेटे विधायक आतिफ अकील ने बताया कि रविवार शाम को उनके सीने में अचानक दर्द हुआ था, जिसके चलते उन्हें तत्काल भोपाल के अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट रखा था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
आरिफ अकील को कहा जाता है 'शेरे भोपाल'
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Arif-Aqeel-ka-Nidhan-1-753x559.webp)
आपको बता दें कि आरिफ अकील को ‘शेरे भोपाल’ कहा जाता है। इसके पीछे की बड़ी वजह है- दो दशक से तमाम कोशिशों के बाद भी बीजेपी उनके अभेद किले उत्तर को नहीं ढहा पाई। लोगों का कहना है कि आरिफ भाई कभी भी काम में भेदभाव नहीं करते थे। उनका ऐसा मानना था कि जो मेरे पास आ गया वो मेरा है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Arif-Aqeel-ka-Nidhan-2-859x541.webp)
एक साल पहले हुई थी हार्ट सर्जरी
पिछले साल आरिफ अकील को हार्ट की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने जब जांच की थी तो उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे। इसके बाद उनके हार्ट की सर्जरी गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल करवाई गई थी।
सर्जरी होने के बाद उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा था। ऐसे में कांग्रेस ने भोपाल उत्तर से उनके बेटे आतिफ को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव के समय आरिफ अकील पूरे समय जीप और व्हीलचेयर पर वोट मांगने निकले थे।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1817751264920220139
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा- हमें बेहद दुख है, मेरे मित्र और भाई आरिफ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से लेकर आज तक हमारा करीब 40 सालों का भाईसमान पारिवारिक संबंध रहा। हम अल्लाह ताला से दुआ करते हैं कि उन्हें जन्नत अता फरमाएं।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1817746420515971295
कमलनाथ ने एक्स पर लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक आरिफ अकील के निधन का दुःखद समाचार है। मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को ये असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। “भावपूर्ण नमन”
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1817787480990712259
अरुण यादव ने एक्स पर लिखा- मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री आरिफ अकील के निधन की खबर बड़ी दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को जन्नतुल फिरदौस में मुकाम अता फरमाये और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
https://twitter.com/MPArunYadav/status/1817774018776191155
जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन अत्यंत दुःखद है। आदरणीय अकील साहब का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा हेतु समर्पित रहा और वे सदैव लोकप्रिय नेता रहे। आपका निधन अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को ये वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।
https://twitter.com/jitupatwari/status/1817762914125910084
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा
हमारे वरिष्ठ साथी और पूर्व मंत्री भाई आरिफ अकील का इंतकाल मेरे स्वयं के और कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज और गरीबों की सेवा में लगाया। वे जीवन पर्यंत कांग्रेस के प्रतिबद्ध नेता रहे। उनकी खाली जगह को कोई नहीं भर सकता। ऊपरवाला उन्हें जन्नत नसीब कराए। शांति, शांति शांति!
https://twitter.com/UmangSinghar/status/1817775282826232316
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दें।
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1817791888277073956
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा
मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री आरिफ अकील जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि!
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1817764050547171442
पहली बार 1990 में विधायक चुने गए थे आरिफ अकील
- आरिफ अकील पहली बार सन् 1990 में उत्तर विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए थे।
- इसके बाद साल 1993 में BJP के रमेश शर्मा ने आरिफ अकील को हराया था, लेकिन इसके बाद से उत्तर विधानसभा सीट आरिफ अकील का गढ़ ही बन गई थी।
- साल 1998 से 2018 तक इस सीट पर आरिफ अकील का ही दबदबा कायम रहा। इसके बाद से वे 6 बार इसी सीट से विधायक चुने गए। अकील 2 बार मंत्री भी रह चुके हैं।
- आरिफ अकील की तबीयत खराब रहने के चलते साल 2023 में कांग्रेस ने उनकी जगह उनके बेटे आतिफ अकील को भोपाल उत्तर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया। इस सीट से आतिफ विधायक हैं।
ये खबर भी पढ़ें: MP News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद चौकी में हंगामा, ग्रामीणों ने लगाए बर्बरता के आरोप
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें