Advertisment

Archery: पार्थ सालुंखे ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, कुल इतने मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रही टीम इंडिया

author-image
Bansal news
Archery: पार्थ सालुंखे ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, कुल इतने मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रही टीम इंडिया

आयरलैंड। पार्थ सालुंखे युवा विश्व चैंपियनशिप के रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पुरुष तीरंदाज बने, जिससे भारत ने अपने अभियान को 11 पदकों के साथ समाप्त किया। युवा विश्व चैम्पियनशिप में यह देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Advertisment

महाराष्ट्र के सतारा के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार को यहां अंडर-21 पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में  कोरिया के तीरंदाज को हराकर सोने का तमगा हासिल किया। रैंकिंग राउंड में शीर्ष पर रहने वाले सालुंखे ने सातवीं वरीयता प्राप्त सोंग इंजुन को पांच सेट के कड़े मुकाबले में 7-3 (26-26, 25-28, 28-26, 29-26, 28-26) से हराया।

भारत ने अंडर-21 महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में भी कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक मुकाबले में भाजा कौर ने चीनी ताइपे की सु सीन-यू को 7-1 (28-25, 27-27, 29-25, 30-26) से हराया।

भारत का अभियान छह स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ, जो कुल पदकों की संख्या के मामले में सर्वोच्च था। टीम हालांकि रैंकिंग के मामले में कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रही। कोरिया ने छह स्वर्ण और चार रजत पदक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इंजुन ने पहले छह तीर से दो परफेक्ट 10 और तीन 9 अंक वाले निशाना साधा जिससे सालुंखे 1-3 से पिछड़ गए। इस पर्व राष्ट्रीय चैंपियन ने दबाव से वापसी करते हुए तीसरा सेट दो अंकों से जीत कर स्कोर 3-3 कर दिया।

Advertisment

संखुले ने इसके बाद अपनी लय बरकरार रखी जबकि इंजुन पर दबाव में बिखर गये। सालुंखे ने 10 अंक के दो और एक 9 अंक का एक निशान साध कर 5-3 की बढ़त हासिल कर ली और फिर दो एक्स ( निशाने के बिलकुल बीच में) के साथ शानदार अंत किया। शिक्षक के बेटे सालुंखे की प्रतिभा को पहली बार 2021 में कोच प्रवीण सावंत ने पहचाना था।

सालुंखे ने इसके बाद सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में राम अवदेश से प्रशिक्षण लिया। वह युवा विश्व चैंपियन बनने वाले भारत के पहले पुरुष तीरंदाज है।

ये भी पढ़ें :

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस – बीजेपी पूरी तरह चुनावी मोड में, राजनीति गरमाई

Advertisment

Delhi Rains: दिल्ली में खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक

Viral News: वायरल हुई ‘बेबी एलन’ की तस्वीर, एलन मस्क बोले, “मैं पागल लग रहा हूं”

Bahraich News: यूपी में अवैध धर्मांतरण करा रहे 10 लोग गिरफ्तार, ऐसे बहलाते थे लोगों को

Advertisment

Delhi Rain Update: जलभराव के कारण प्रगति मैदान सुरंग बंद, मंत्रियों ने लिया हालात का जायजा

Team india गोल्ड मेडल archery Parth Salunkhe winning gold medal तीरदांजी" पार्थ सालुंखे
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें