Advertisment

Arbi Leaves Benefits: सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाते अरबी के पत्ते, देते है ये भरपूर गुणकारी फायदे

अरबी के पत्तों में कई सारे पोषक तत्व आयरन, विटामिन-सी पाएं जाते है जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है। कई सारे रोगों से लड़ने में इन बातों का अलग ही स्थान होता है।

author-image
Bansal News
Arbi Leaves Benefits: सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाते अरबी के पत्ते, देते है ये भरपूर गुणकारी फायदे

 Arbi Leaves Benefits: खानपान में अक्सर हम वही सब्जी का सेवन करते है जो हमारी पसंद होती है ऐसे कई सब्जियों के फायदों के बारे में कम ही जानते है। अगर आप भी अरबी की सब्जी खाते है और पत्तों को केवल स्वादिष्ट पकोड़े, साग, सब्जी में उपयोग करते है तो आपकी सेहत को कई सारे फायदे मिलते है।

Advertisment

अरबी के पत्तों में कई सारे पोषक तत्व आयरन, विटामिन-सी पाएं जाते है जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है। कई सारे रोगों से लड़ने में इन बातों का अलग ही स्थान होता है।

आइए जानते है इन पत्तों के फायदों के बारे में

इसके फायदे कई होते है जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी है-

1- बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

आपको बताते चलें, अरबी की पत्तियों का सेवन करने से आपके शरीर को फाइबर और मेथियोनीन से भरपूर गुण मिलते है इतना ही नहीं फैट की मात्रा भी कम होती है। इन गुणों के मिलने से आपके कोलेस्ट्रॉल में हो रही बढ़त को कम करता है।

2- आपकी इम्युनिटी बनाता है मजबूत

आपको बताते चलें, अरबी के पत्तों का सेवन करने से आपके शऱीर की इम्युनिटी बेहतर बनती है वहीं पर इन अरबी के पत्तों में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। आप अपनी डाइट में शामिल कर रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा कर लेते है। कई बीमारियों से बचाव का काम अरबी के पत्ते करते है।

Advertisment

3- मोटापा को करता है कंट्रोल

अरबी के पत्तों का सेवन करने से मोटापा कंट्रोल करना सही हो जाता है इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक और फैट की मात्रा कम होती है। आप वेट लॉस डाइट में भी अरबी के पत्तों को शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये पत्तियां कैल्शियम और पोटैशियम से भी भरपूर होती हैं, जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाती है।

4- आंखों को देते है फायदे

अरबी के पत्तों को किसी ना किसी चीज में सेवन करने से आंखों को उसका फायदा मिलता है वहीं पर अरबी के पत्तों में विटामिन-ए पर्याप्त होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता है। अगर आप इन पत्तों को अपनी डाइट में सीमित मात्रा में शामिल करते हैं, तो आंखों से जुड़ी बीमारी मायोपिया, मोतियाबिंद आदि से बच सकते हैं।

5-वरदान होते है अरबी के पत्ते

आपको बताते चलें, अरबी के पत्तों का सेवन करने से एनीमिया की बीमारी दूर भागती है इतना ही नहीं ये आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: कन्हैयालाल टेलर केस पर उबले सीएम हिमंता, कह दी ये बात

Indus Waters Treaty: सिंधु जल विवाद पर वियना में हुई बैठक, भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Weather Update Today: बिहार समेत इन 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Santan Saptami 2023: संतान सप्तमी आज, केवल इतने बजे तक है सप्तमी तिथि

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Advertisment
health tips lifestyle Fitness arbi arbi ke fayde arbi ke patte arbi leaves arbi leaves benefits Benefits of Colocasia taro leaves benefits taro levaes
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें