Advertisment

Applying Henna On Hair: सर्दियों में बालों में लगा रहे हैं मेहंदी, जान लें क्या है सही तरीका

author-image
Preeti Dwivedi
Applying Henna On Hair: सर्दियों में बालों में लगा रहे हैं मेहंदी, जान लें क्या है सही तरीका

Applying Henna On Hair: सफेद बालों की समस्या से परेशान लोग बालों को नेचुरल कलर (Natural Colour) देने के लिए अक्सर मेहंदी का उपयोग करते हैं। ऐसे में फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी। लेकिन बात ये है कि मेहंदी की तासीर ठंडी होने के कारण इसे लगाने से ठंड बैठने यानी सर्दी होने की आशंका होती है। ऐसे में हम आपको बात रहे हैं कि अगर आप मेहंदी में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाते हैं तो आपको सर्दी भी नहीं होगी साथ ही साथ इसका कलर भी अच्छा आएगा। आइए जानते हैं कैसे।

Advertisment

आंवले के पानी से कम समय में रचेंगे बाल

ठंडी तासीर वाली मेहंदी को यदि आप सर्दियों में कम समय के लिए बालों में लगाना चाहते हैं तो इसमें आंवले का पानी जरूर मिलाएं। इसके एक फायदा ये होगा कि बालों का रंग बहूत अच्छा आएगा। साथ रंग जल्दी चढ़ने के कारण आपको कम समय के लिए इसे बालों में एप्लाई करना होगा। आंवला बालों में शायनिंग भी लाता है। अगर आप आंवला मिलाकर मेहंदी लगा रहे हैं तो केवल 40 मिनट के लिए इसे एप्लाय करना होगा।

 Hair Care : इन चीजों का सेवन बढ़ा सकता है परेशानी, गंजा होने से नहीं रोक पाएगा कोई!

तिल का तेल लाएगा चमक

तिल का तेल मिलाकर मेहंदी लगाने के कई फायदे हैं। अगर आप भी इसका उपयोग करते हैं तो आपके बालों में चमक को आएगी ही साथ ही इससे बाल भी काले होंगे। ये आपके बालों को रंगने के साथ आपको ठंड से भी बचाव में मदद करता है। इसलिए सर्दियों में आपको बालों में मेहंदी लगाना है तो तिल के तेल में मेहंदी मिला कर लगाएं।

Advertisment

लौंग दिलाएगी गर्माहट

अगर आप सर्दी के मौसम में लगा रही मेहंदी में लौंग मिलाकर लगाते हैं तो ये आपकी स्कैल्प को इंफेक्शन को तो कम करता ही है साथ ही शरीर में गर्माहट भी देता है। आपको बता दे लौंग एंटी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। एंटीइंफ्लेमेटी गुण के कारण यह स्कैल्प की सूजन को भी कम करता है।

Soaked Almonds With Raisins Benefits : क्या आपने कभी एक साथ खाई है भीगी किसमिस और बादाम! पीरियड क्रैम्प से मिलेगी निजात

शलगम का जूस लाएगा रंग

मेहंदी में शलगम का जूस मिलाने से सफेद बालों को रंगा जा सकता है। आंवले की तरह ही शलगम का जूस मिलाने से भी मेहंदी को कम समय के लिए बालों में लगाना होगा। क्योंकि बालों में लगाते ही कुछ देर में ही आपके बालों में मेहंदी की रंगत चढ़ जाएगी। साथ ही शलगम का जूस बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटीन बालों को अंदर से स्वस्थ रखने में मददगार है।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 When To Use Jaggery : आप भी जान लें, डॉक्टर के अनुसार कब नहीं खाना है गुड़, वरना झेलनी पड़ेगी परेशानी

Chandra Grahan 2023: अश्विनी नक्षत्र में इस राशि पर लगेगा आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक लगने से पहले जरूर कर लें ये उपाय

Advertisment

Applying Henna On Hair in winter, life style, balon me mehandi lagane ka tarika, witner beauty tips, hair care tips, hair care tips in hindi

Life style hair care tips hair care tips in hindi Applying Henna On Hair in winter balon me mehandi lagane ka tarika witner beauty tips
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें